By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
Share
Notification Show More
Latest News
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड
खेतों की पगडंडियां बनीं गुलदार हमलों का सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
उत्तराखंड

सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव

Web Editor
Last updated: 2026/02/10 at 6:38 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

26th Prakatotsav of Shrimahant Devendra Das Ji Maharaj Celebrated in Dehradun

 

देहरादून, 11 February  2026 :दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून में सज्जादानशीन गद्दीनशीन पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर श्री महाराज जी को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर आशीर्वाद लिया और जन्मदिवस की बधाई दी।
देश-विदेश तथा उत्तराखंड व पड़ोसी राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्री झण्डा साहिब पर मत्था टेका और श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रेम, सेवा और समर्पण भाव से प्रसाद वितरण किया गया।
गौरतलब है कि 10 फरवरी 2000 को ब्रह्मलीन पूजनीय श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को शिष्य स्वीकार कर दीक्षा दी थी। 25 जून 2000 को वे श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन बने, जिससे दरबार की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊर्जा मिली।
इस अवसर पर श्री महाराज जी ने कहा कि सेवाधर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने गुरु महिमा का स्मरण करते हुए समाज को प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश दिया और सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापरक शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। एसजीआरआर मिशन के अंतर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल तथा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय निरंतर सेवा भाव से कार्यरत हैं।
पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से संगतें पहले ही पहुंच चुकी थीं। देर शाम तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा और लंगर व मिष्ठान की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक, श्री महाकाल सेवा समिति एवं एसजीआरआर पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 65 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, ब्लड बैंक कोऑर्डिनेटर अमित चन्द्र तथा छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर सहित सभी सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ

अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति

उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी

सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

खेतों की पगडंडियां बनीं गुलदार हमलों का सबसे बड़ा खतरा

TAGGED: Dehradun. Chief Minister Pushkar Singh Dhami and Health Minister Dr. Dhan Singh Rawat extended their greetings and blessings on the occasion., The 26th Prakatotsav of Shrimahant Devendra Das Ji Maharaj was celebrated with simplicity and devotion at Darbar Shri Guru Ram Rai Ji Maharaj
Web Editor February 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
Next Article इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड May 10, 2026
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड May 8, 2026
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड May 8, 2026
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड May 7, 2026

Recent Posts

  • पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
  • अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
  • उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
  • सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
  • खेतों की पगडंडियां बनीं गुलदार हमलों का सबसे बड़ा खतरा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,170)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,037)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,548)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,427)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,318)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?