SRHU 8th Convocation on Feb 14 | JP Nadda to Attend as Chief Guest
डोईवाला, 12 February2026 । Swami Rama Himalayan University (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट में 14 फरवरी (शनिवार) को आठवां (अष्टम) दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री J. P. Nadda मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami अति विशिष्ट अतिथि तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री Dhan Singh Rawat विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का आगमन छात्रों, फैकल्टी एवं कर्मचारियों के लिए गर्व का विषय है।
1001 विद्यार्थियों को डिग्रियां, मेधावियों को विशेष सम्मान
समारोह के दौरान मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान और बायो साइंसेज संकायों के कुल 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही 31 मेधावी विद्यार्थियों को अकादमिक अवॉर्ड, 2 छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
गरिमामयी अतिथियों की रही है परंपरा
डॉ. धस्माना ने बताया कि वर्ष 2016 में प्रथम दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति Pranab Mukherjee मुख्य अतिथि रहे। 2017 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu, तृतीय में तत्कालीन राज्यपाल Baby Rani Maurya, चतुर्थ में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री Ramesh Pokhriyal Nishank तथा 2022 में पंचम दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh मुख्य अतिथि रहे। छठे व सप्तम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने भी मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता


