By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि
Share
Notification Show More
Latest News
विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
उत्तराखंड
अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
उत्तराखंड
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि
उत्तराखंड

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि

Web Editor
Last updated: 2026/03/06 at 4:49 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Uttarakhand Economic Survey: SGDP Rises to ₹3.81 Lakh Crore, Growth Rate Reaches 7.23%

 

आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े साझा, विकास दर 7.23 प्रतिशत तक पहुंची

देहरादून, 06 March 2026। राज्य के बजट से पहले जारी आर्थिक सर्वेक्षण में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के मजबूत होते संकेत सामने आए हैं। सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (एसजीडीपी) वर्ष 2022 की तुलना में लगभग डेढ़ गुना बढ़कर अब 3 लाख 81 हजार 880 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। साथ ही वर्ष 2025-26 में प्रदेश की आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है।
गुरुवार को प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने मीडिया को आर्थिक सर्वेक्षण से जुड़े प्रमुख आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में गतिविधियां तेज होने से रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में जहां रोजगार दर 60.1 प्रतिशत थी, वहीं अब यह बढ़कर 64.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है। औद्योगिक क्षेत्र में भी तेजी देखने को मिली है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की संख्या 59,798 से बढ़कर 79,394 हो गई है। इसी तरह बड़े उद्योगों की संख्या 107 से बढ़कर 128 तक पहुंची है। राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम भी मजबूत हुआ है और स्टार्टअप की संख्या 702 से बढ़कर 1750 हो गई है।
पर्यटन क्षेत्र भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में होमस्टे योजना से स्थानीय लोगों को आय के नए अवसर मिल रहे हैं। वर्ष 2022 में जहां होमस्टे की संख्या 3935 थी, वह अब बढ़कर 6161 तक पहुंच गई है।
बॉक्स
कृषि और पशुपालन में भी सुधार
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार कृषि और पशुपालन क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव दर्ज किए गए हैं। धान की उत्पादकता 28.23 कुंतल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 32.47 कुंतल प्रति हेक्टेयर हो गई है। वहीं दूध उत्पादन 50.92 लाख लीटर से बढ़कर 54.95 लाख लीटर तक पहुंच गया है। मछली उत्पादन भी बढ़कर 7325 टन से 10,487 टन प्रतिवर्ष हो गया है।
बॉक्स
गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर विशेष ध्यान
प्रमुख सचिव ने बताया कि राज्य सरकार विकास की रणनीति में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (जीवाईएएन) को केंद्र में रखकर योजनाएं संचालित कर रही है। उद्योग, पर्यटन, कृषि और बुनियादी ढांचे में हो रहे विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। आने वाले वर्षों में विकास दर को और बेहतर करने का लक्ष्य तय किया गया है।
मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण के सकारात्मक परिणाम सतत विकास और सुशासन के प्रयासों का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय, एमएसएमई, स्टार्टअप और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति से स्पष्ट है कि उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार रोजगार सृजन, निवेश बढ़ाने और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

You Might Also Like

विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात

अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर

महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा

TAGGED: startups, tourism and agriculture sectors show significant progress., Uttarakhand’s Economic Survey reveals strong growth with SGDP reaching ₹3.81 lakh crore and the state’s economic growth rate touching 7.23%. MSMEs
Web Editor March 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
Next Article उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
उत्तराखंड April 21, 2026
अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
उत्तराखंड April 21, 2026
महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
उत्तराखंड April 20, 2026
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड April 19, 2026

Recent Posts

  • विकास और प्रकृति का संगम—मियावाला में तालाब बना आधुनिक पार्क, देहरादून को मिली नई सौगात
  • अलौकिक आभा से दैदीप्यमान केदारनाथ, 51 कुंतलों फूलों से सजाया गया है मंदिर
  • महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी जवाब : धामी
  • चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,117)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,007)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,509)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,385)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,293)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?