By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
उत्तराखंड
सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड
डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी
उत्तराखंड
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे: अमित शाह
उत्तराखंड
दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर भावविभोर हुई संगतें, आज भव्यता के साथ होगा ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी
उत्तराखंड

डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/03/07 at 5:45 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Pushkar Singh Dhami Highlights Development and Investment Achievements of Uttarakhand Government

हरिद्वार, 07 March 2026। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने राज्य के समग्र विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को प्रचंड बहुमत देकर दोबारा सेवा का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को मजबूत किया है। इसके साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम के माध्यम से पीड़ित हिंदू शरणार्थियों को सम्मान देने का कार्य किया गया, जबकि नए आपराधिक कानूनों से देश की न्याय व्यवस्था को भारतीय मूल्यों के अनुरूप बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार जी-20 से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए और राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 100 से अधिक पदक जीतकर सातवां स्थान प्राप्त किया। साथ ही वर्षभर शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल भी की गई।
आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बढ़ी है। जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है और प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश का बजट भी 60 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर लगभग 1,750 हो गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। साथ ही ऑपरेशन कालनेमी और सघन सत्यापन अभियान के माध्यम से घुसपैठियों पर कार्रवाई की गई है तथा सख्त भू-कानून लागू कर पहाड़ की जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्ष विकास, सुशासन और प्रदेश की अस्मिता की रक्षा के प्रतीक रहे हैं और सरकार उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

You Might Also Like

हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे: अमित शाह

दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर भावविभोर हुई संगतें, आज भव्यता के साथ होगा ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण

जुआ-सट्टे से कमाई गई अवैध संपत्ति होगी कुर्क

TAGGED: and strengthened infrastructure in the state., implemented UCC, secured ₹3.56 lakh crore investment deals, Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami said the double engine government has accelerated development
Web Editor March 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे: अमित शाह
Next Article सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
उत्तराखंड March 7, 2026
सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड March 7, 2026
डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी
उत्तराखंड March 7, 2026
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे: अमित शाह
उत्तराखंड March 7, 2026

Recent Posts

  • हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
  • सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
  • डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी
  • केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे: अमित शाह
  • दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर भावविभोर हुई संगतें, आज भव्यता के साथ होगा ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,023)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,929)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,415)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,285)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,211)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?