By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ग्लूकोमा से बचाव के लिए निकाली वॉकाथॉन, नियमित नेत्र जांच का दिया संदेश
Share
Notification Show More
Latest News
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड
SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
उत्तराखंड
श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > ग्लूकोमा से बचाव के लिए निकाली वॉकाथॉन, नियमित नेत्र जांच का दिया संदेश
उत्तराखंड

ग्लूकोमा से बचाव के लिए निकाली वॉकाथॉन, नियमित नेत्र जांच का दिया संदेश

Web Editor
Last updated: 2026/03/08 at 7:23 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Glaucoma Awareness Walkathon Held at Indresh Hospital Dehradun | World Glaucoma Week

देहरादून, 08 March 2026 । विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (8 से 14 मार्च) के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से रविवार को जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्लूकोमा से बचाव और समय-समय पर नेत्र जांच कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वॉकाथॉन का आयोजन किया गया।
वॉकाथॉन में अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘समय-समय पर नेत्र जांच करवाएं’, ‘काला मोतिया से आंखों को बचाएं’ और ‘धुंधला दिखे या दर्द हो तो तुरंत नेत्र चिकित्सक से जांच कराएं’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
रैली श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज से शुरू होकर लाल पुल तक पहुंची और वहां से वापस अस्पताल परिसर में आकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं ग्लूकोमा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि ग्लूकोमा को “दृष्टि का मौन चोर” कहा जाता है, क्योंकि यह शुरुआती चरण में बिना स्पष्ट लक्षणों के धीरे-धीरे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आंखों के दबाव की जांच, ऑप्टिक नर्व परीक्षण और विजुअल फील्ड टेस्ट जैसे सरल परीक्षणों से इस बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकता है और स्थायी दृष्टि हानि से बचाव संभव है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार 9 से 14 मार्च तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लेजर उपचार और चयनित सर्जरी भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, मधुमेह व उच्च रक्तचाप के मरीजों तथा परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रखने वाले व्यक्तियों से नियमित नेत्र जांच कराने की अपील की गई है।
इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. अबिन पाल, डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. राजीव आजाद, डॉ. तनुज भाटिया, डॉ. ललित वार्ष्णेय और डॉ. संजय साधू सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहे।

You Might Also Like

आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड

श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश

हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

TAGGED: Doctors, medical students and staff of Shri Mahant Indiresh Hospital Dehradun organized a walkathon to spread awareness about glaucoma during World Glaucoma Week and urged people to get regular eye checkups.
Web Editor March 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
Next Article श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम March 9, 2026
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड March 9, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड March 9, 2026
SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
उत्तराखंड March 9, 2026

Recent Posts

  • हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
  • आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
  • श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,028)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,931)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,418)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,287)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,214)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?