By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गुणवत्तापूर्ण हों विकास कार्य, लागत बढ़ने से पहले पूरी हों परियोजनाएं: मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Latest News
15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी
उत्तराखंड
पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गुणवत्तापूर्ण हों विकास कार्य, लागत बढ़ने से पहले पूरी हों परियोजनाएं: मुख्य सचिव
उत्तराखंड

गुणवत्तापूर्ण हों विकास कार्य, लागत बढ़ने से पहले पूरी हों परियोजनाएं: मुख्य सचिव

Web Editor
Last updated: 2026/03/19 at 2:32 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Nainital Development Projects Review: Chief Secretary Orders Timely Completion

नैनीताल, 18 March 2026 : डॉ. आर.एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नैनीताल जिले में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि लागत में अनावश्यक वृद्धि न हो।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि परियोजनाओं में आ रही प्रशासनिक, तकनीकी या प्रक्रियागत बाधाओं का तत्काल समाधान किया जाए। यदि मामला शासन स्तर का हो तो उसे बिना देरी शासन के संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने विभागों को मासिक लक्ष्य तय कर नियमित मॉनिटरिंग करने और लंबित टेंडर, स्वीकृतियां एवं तकनीकी अनुमोदन शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
बैठक में पर्यटन सीजन को देखते हुए विशेष तैयारियों पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रैफिक, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट जैसी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त की जाएं। भवाली बायपास सहित आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता में पूरा करने, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा एलपीजी गैस की होम डिलीवरी और व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान करीब 41 करोड़ रुपये की लागत से कैंची धाम सौंदर्यीकरण कार्य, 24 करोड़ की इन्द्रानगर सीवरेज योजना, 23 करोड़ की कालाआगर पेयजल योजना तथा 3678 करोड़ की जमरानी बांध परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। जमरानी परियोजना को जून 2029 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए, वहीं बलियानाला उपचार कार्य (298 करोड़) को 2028 तक पूर्ण करने को कहा गया।
इसके अलावा काठगोदाम और रामनगर में बस टर्मिनल निर्माण, कुमाऊं विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भवन, गेठिया में मानसिक चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में कैंसर संस्थान जैसी परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
हल्द्वानी में सीवरेज कार्यों और 397 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नमो भवन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। नमो भवन परियोजना में देरी के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में राजस्व विवादों के निस्तारण, अतिक्रमण हटाने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के समयबद्ध वितरण और “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनहित के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर अनटाइड फंड का उपयोग किया जाए और बजट की कमी होने पर प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजे जाएं। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए नैनीताल को एक आदर्श और तेजी से विकसित होने वाला जनपद बनाने पर जोर दिया।

You Might Also Like

15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी

पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी

नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर

कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 

TAGGED: and strong tourist season management to avoid delays and cost escalation., better coordination, Chief Secretary Anand Bardhan reviews development projects in Nainital, directs timely completion
Web Editor March 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दुर्गम इलाकों में फाइबर और वाई-फाई से पहुंचेगा इंटरनेट, कॉल ड्रॉप पर भी सख्ती
Next Article आठ जिलों में आपदा तैयारियों की परख, मॉक ड्रिल में दिखा बेहतर समन्वय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी
उत्तराखंड June 27, 2026
पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड June 26, 2026
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड June 26, 2026
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड June 26, 2026

Recent Posts

  • 15 किलो वजनी विशाल ट्यूमर बना जान का खतरा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर लौटाई नई ज़िंदगी
  • पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
  • नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
  • कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
  • टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,285)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,148)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,640)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,571)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,404)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?