By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड
न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड

अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

Web Editor
Last updated: 2026/04/29 at 11:06 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

 

Himkasth App Launched: Book Forest Wood Online in Uttarakhand

 

DEHRADUN, 29 APRIL 2026। उत्तराखंड में वन उत्पादों की खरीद-फरोख्त अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “हिमकाष्ठ” मोबाइल एप लॉन्च कर जंगलात की लकड़ी की बिक्री को आम लोगों के लिए आसान बना दिया है। इस एप के जरिए अब उपभोक्ता और व्यापारी सीधे उत्तराखंड वन विकास निगम से प्रमाणित लकड़ी खरीद सकेंगे और फॉरेस्ट गुड्स की ऑनलाइन नीलामी में भी भाग ले पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल पारदर्शिता बढ़ाने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। अब तक लकड़ी की खरीद के लिए लंबी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था, लेकिन ऐप के माध्यम से यह प्रक्रिया सरल, तेज और सुलभ हो जाएगी। निगम की ई-नीलामी प्रणाली को भी इससे और मजबूती मिलेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग जुड़ सकेंगे।

यह घोषणा उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह के दौरान की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल में भी निगम का नया कार्यालय खोलने की घोषणा की, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि वन विकास निगम राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। निगम वैज्ञानिक तरीके से वनों का प्रबंधन, वन उपज का टिकाऊ दोहन, इको-टूरिज्म संचालन और प्रमाणित लकड़ी की आपूर्ति सुनिश्चित करता है। साथ ही सूखे और गिरे हुए पेड़ों को हटाकर नए पौधरोपण के जरिए वन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने का कार्य भी कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निगम ने पिछले वर्ष 167 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो इसके बेहतर प्रबंधन का प्रमाण है। वहीं वन मंत्री ने जानकारी दी कि निगम ने बीते वित्तीय वर्ष में 627 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से अपील की कि वे जंगलों और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना ही राज्य के सतत विकास की कुंजी है।

You Might Also Like

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव

हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा

कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 

न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो भवन सील

TAGGED: Himkasth App Launched: Book Forest Wood Online in Uttarakhand
Web Editor April 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
Next Article कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड June 9, 2026
एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
देश-विदेश June 7, 2026
हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
उत्तराखंड June 7, 2026
कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
उत्तराखंड June 7, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में पक्षियों की दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं ‘बर्ड्स ऑफ उत्तराखंड’ प्रदर्शनी और कार्यशाला में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू पुशोला ने साझा किए अनुभव
  • एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
  • हेलीकॉप्टर से भी शुरू हुई बबीता की तलाश, 150 से अधिक जवान छान रहे चप्पा-चप्पा
  • कैप्टन बनने से दो दिन पहले देश पर न्योछावर हुआ अल्मोड़ा का जांबाज 
  • न्याय में देरी से डगमगाता है जनता का विश्वास: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,254)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,116)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,615)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,534)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,380)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?