By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मसूरी के होटल एनजीटी की रडार पर, 49 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की धीमी रफ्तार पर फूटा गुस्सा
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मसूरी के होटल एनजीटी की रडार पर, 49 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की धीमी रफ्तार पर फूटा गुस्सा
उत्तराखंड

मसूरी के होटल एनजीटी की रडार पर, 49 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की धीमी रफ्तार पर फूटा गुस्सा

Web Editor
Last updated: 2026/07/10 at 2:29 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

मसूरी के होटल एनजीटी की रडार पर, 49 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की धीमी रफ्तार पर फूटा गुस्सा

पीसीबी से पूछा—जुर्माना

MUSSOORIE, 10 JULY 2026। मसूरी के 49 होटलों में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। अधिकरण ने स्पष्ट किया कि केवल नोटिस जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की वसूली भी सुनिश्चित की जाए। पीसीबी को छह सप्ताह के भीतर विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ के समक्ष पीसीबी ने बताया कि 49 डिफॉल्टर होटलों में से 19 पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का अंतिम निर्धारण कर जुर्माना लगाया जा चुका है। हालांकि, कई होटल संचालकों ने इस कार्रवाई के खिलाफ अपील दायर कर दी है, जबकि कुछ ने अब तक जुर्माने की राशि जमा भी नहीं कराई है। बोर्ड ने स्वीकार किया कि अब तक केवल कुछ मामलों में ही वसूली हो सकी है।

पीसीबी के अनुसार शेष 30 होटलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 12 पर अब पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगा दी गई है, जबकि 18 मामलों में कार्रवाई अंतिम चरण में है। बोर्ड ने भरोसा दिया कि अगले चार सप्ताह में सभी लंबित मामलों में अंतिम आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

सुनवाई के दौरान एनजीटी ने इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई कि बोर्ड यह नहीं बता सका कि संबंधित 49 होटलों के पास वर्तमान में वैध कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) है या नहीं। पीठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध सीटीओ किसी भी होटल का संचालन नहीं होना चाहिए। साथ ही जल, वायु, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को होगी।

क्या है सीटीओ?

कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनिवार्य अनुमति है। इसके बिना कोई होटल, उद्योग या व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालन नहीं कर सकता। यह अनुमति तभी मिलती है जब सीवेज, ठोस कचरा, वायु और ध्वनि प्रदूषण सहित सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित हो।

You Might Also Like

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

TAGGED: NGT Seeks Report on 49 Mussoorie Hotels Over CTO and Environmental Violations
Web Editor July 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MDDA: देहरादून से ऋषिकेश तक एमडीडीए का बड़ा एक्शन, 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील
Next Article किताबों से निकलकर खेतों में उतर रहे ‘एग्री साइंटिस्ट’, पंतनगर का नया मॉडल बना मिसाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (9,728)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (8,060)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (7,785)
  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,672)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,624)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?