By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर
उत्तराखंड
पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
उत्तराखंड
घास-पत्तियां खा छह दिन जिंदा रही जंगल में भटकी युवती, पुलिस-एसडीआरएफ के जवान बने देवदूत 
उत्तराखंड
MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद
उत्तराखंड
केदारनाथ हेली सेवा में फिर होगी टेंडर प्रक्रिया, सिरसी रूट पर ऑपरेटर नहीं मिलने से अटका मामला
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर

Web Editor
Last updated: 2026/07/08 at 12:47 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 08 july 2026 । मानसून के दौरान बाढ़ जोखिम को कम करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने सभी प्रमुख बांधों और बैराजों की रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब राज्य के सभी बांध एवं बैराज प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे अपने जलाशयों का जलस्तर, इनफ्लो, आउटफ्लो और डिस्चार्ज की रिपोर्ट उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) को भेजेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मानसून के दौरान समन्वय और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी बांध या बैराज से पानी छोड़ा जाना प्रस्तावित हो तो इसकी पूर्व सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और संबंधित जिला प्रशासन को देना अनिवार्य होगा। सूचना में यह भी बताना होगा कि छोड़ा गया पानी कितने समय में किन क्षेत्रों तक पहुंचेगा, डाउनस्ट्रीम इलाकों में नदी का जलस्तर कितना बढ़ सकता है और संभावित प्रभाव क्या होंगे, ताकि समय रहते लोगों को सतर्क कर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा सकें।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि नदी जलस्तर सेंसर और डिस्चार्ज मॉनिटरिंग सिस्टम से प्राप्त आंकड़े एपीआई के माध्यम से रियल टाइम यूएसडीएमए के साथ साझा किए जाएं। सभी जलविद्युत परियोजनाओं को ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और अर्ली वार्निंग सिस्टम का विस्तार करने के निर्देश दिए गए। टिहरी हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन को अपने क्षेत्र में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर 25 करने के लिए कहा गया है।
इसके अलावा अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम बांधों के बीच जलस्तर, वर्षा और डिस्चार्ज संबंधी सूचनाओं के नियमित आदान-प्रदान, चेतावनी सायरनों और सेंसरों की नियमित टेस्टिंग तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इससे मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी।

You Might Also Like

पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

घास-पत्तियां खा छह दिन जिंदा रही जंगल में भटकी युवती, पुलिस-एसडीआरएफ के जवान बने देवदूत 

MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद

केदारनाथ हेली सेवा में फिर होगी टेंडर प्रक्रिया, सिरसी रूट पर ऑपरेटर नहीं मिलने से अटका मामला

नेकॉफ पर शिकंजा, देशभर में ब्लैकलिस्टिंग की तैयारी

TAGGED: Uttarakhand: Real-Time Monitoring of Dams and Barrages During Monsoon
Web Editor July 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर
उत्तराखंड July 8, 2026
पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
उत्तराखंड July 8, 2026
घास-पत्तियां खा छह दिन जिंदा रही जंगल में भटकी युवती, पुलिस-एसडीआरएफ के जवान बने देवदूत 
उत्तराखंड July 8, 2026
MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद
उत्तराखंड July 7, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड में मानसून में बांधों की होगी रियल टाइम निगरानी, पानी छोड़ने से पहले बताना होगा असर
  • पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • घास-पत्तियां खा छह दिन जिंदा रही जंगल में भटकी युवती, पुलिस-एसडीआरएफ के जवान बने देवदूत 
  • MDDA: दून भविष्य के भविष्य के लिए जनता से सीधा संवाद
  • केदारनाथ हेली सेवा में फिर होगी टेंडर प्रक्रिया, सिरसी रूट पर ऑपरेटर नहीं मिलने से अटका मामला

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,303)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,165)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,652)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,600)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,417)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?