By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: फूलों की घाटी पर सैलानियों की बहार, 40 दिन में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > फूलों की घाटी पर सैलानियों की बहार, 40 दिन में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड

फूलों की घाटी पर सैलानियों की बहार, 40 दिन में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे

Web Editor
Last updated: 2026/07/11 at 4:24 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Valley Of Flowers, 11 july 2026। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान इस वर्ष पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। सीजन शुरू होने के महज 40 दिनों में ही यहां आने वाले सैलानियों की संख्या 10 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पर्यटकों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है, जिससे पर्यटन कारोबार के साथ पार्क के राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 10 जुलाई के बीच 10,185 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर चुके हैं। इनमें 10,141 भारतीय और 44 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इस अवधि में पार्क को 18.49 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 5,172 पर्यटक घाटी पहुंचे थे और करीब 10.47 लाख रुपये का राजस्व मिला था। इस बार शुरुआती सीजन में ही पर्यटक संख्या और आय, दोनों में बड़ी छलांग देखने को मिली है।

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि जुलाई और अगस्त घाटी का पीक सीजन होता है। इसी दौरान सैकड़ों प्रजातियों के दुर्लभ अल्पाइन पुष्प पूरी तरह खिल उठते हैं और घाटी रंग-बिरंगी प्राकृतिक चादर में बदल जाती है। यही वजह है कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी, ट्रेकर्स और फोटोग्राफर यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पार्क में नियमित गश्त और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

बढ़ती पर्यटक संख्या का लाभ स्थानीय लोगों को भी मिल रहा है। गोविंदघाट, पुलना और घांघरिया के होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट, पोर्टर तथा घोड़ा-खच्चर संचालकों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष फूलों की घाटी पर्यटक आगमन के नए रिकॉर्ड बना सकती है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

You Might Also Like

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

TAGGED: 000 Visitors in 40 Days, Tourism Booms in Uttarakhand, Valley of Flowers Crosses 10
Web Editor July 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जमानत पर छूटते ही रेप के आरोपी ने पीड़िता और अपने बीवी बच्चों समेत किए छह कत्ल 
Next Article सरकार अब जनता के घर तक पहुंचा रही सेवाएं: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (9,728)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (8,058)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (7,785)
  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,672)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,624)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?