By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सरकार अब जनता के घर तक पहुंचा रही सेवाएं: धामी
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सरकार अब जनता के घर तक पहुंचा रही सेवाएं: धामी
उत्तराखंड

सरकार अब जनता के घर तक पहुंचा रही सेवाएं: धामी

Web Editor
Last updated: 2026/07/11 at 4:50 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 11 july 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य शासन को जनता के और करीब लाना है। अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि सरकार स्वयं उनके द्वार पहुंचकर योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है।
सहसपुर में शनिवार को ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के साथ ही अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही प्रमाण-पत्र व अन्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। मुख्यमंत्री ने अनिल नौटियाल की सड़क, नालियों और जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गोकुल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट को सहायता, नंदन सिंह कंडारी की श्मशान घाट निर्माण, यशपाल सिंह नेगी की बंदोबस्त संबंधी समस्या तथा शांति विहार सुधार एवं विकास समिति और बड़ोवाला क्षेत्र की मांगों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को तय समयसीमा में कार्रवाई करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 4 जुलाई से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के दौरान अब तक 64 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। प्राप्त 5,567 शिकायतों में से 4,951 का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान सुमन बासकंडी की मांग पर कारबारी ग्रांट में दो माह के भीतर 30 सोलर लाइटें लगाने तथा बबली गुप्ता को जूट बैग निर्माण के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विनय रोहिला, पुनीत मित्तल, ओमवीर सिंह, भुवन विक्रम डबराल, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल, अभिनव शाह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

TAGGED: CM Dhami: Government Reaching People's Doorstep Through Jan Seva Camps
Web Editor July 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फूलों की घाटी पर सैलानियों की बहार, 40 दिन में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
Next Article नंदा की चौकी में टोंस नदी पर बना वैकल्पिक पुल टूटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (9,537)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (7,869)
  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,670)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (7,661)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,623)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?