By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
Share
Notification Show More
Latest News
ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
उत्तराखंड
नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही
देश-विदेश
अब एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे प्रयागराज और हरिद्वार, दो कुंभ नगरियों के बीच बनेगा तेज कॉरिडोर
उत्तराखंड
उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ तीन चरणों में
उत्तराखंड
पहाड़ की बेटी अनुभा ने जयपुर में बिखेरा जलवा, मिस यूनिवर्स इंडिया में चौथा रनर-अप
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
उत्तराखंड

ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे

Web Editor
Last updated: 2026/08/27 at 5:24 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 27 August 2026। उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों से पैदा होने वाले संभावित आपदा जोखिम को देखते हुए राज्य सरकार ने निगरानी और आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का नियमित वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने के साथ ही अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम को मजबूत करने और जरूरत के अनुसार सेंसर व अन्य तकनीकी उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए कि ग्लेशियर झीलों के जलस्तर, आकार में होने वाले बदलाव, आसपास के भू-भाग और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का नियमित वैज्ञानिक आकलन कराया जाए। निगरानी व्यवस्था को तकनीक से जोड़ते हुए ऐसे क्षेत्रों में समय रहते खतरे की सूचना उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

सरकार की योजना केवल झीलों की निगरानी तक सीमित नहीं है। संभावित आपदा की स्थिति में जनहानि और नुकसान को कम करने के लिए सुरक्षित निकासी मार्गों, संचार व्यवस्था और राहत-बचाव तंत्र को भी मजबूत किया जाएगा। जिलाधिकारियों को भी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सतर्कता बरतने और स्थानीय स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहिला और ले. कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी (सेनि.) ने भी अधिकारियों को हाल में नेपाल में हुई आपदा के बाद उत्तराखंड में संभावित आपदाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों और तैयारियों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बॉक्स : 13 ग्लेशियर झीलें संवेदनशील

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार प्रदेश में 13 ग्लेशियर झीलों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। इनमें से चार झीलों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। जल्द ही चमोली जिले की सरस्वती ताल और उत्तरकाशी की केदारताल का विशेषज्ञ दल सर्वेक्षण करेगा। सर्वेक्षण के आधार पर झीलों के जोखिम और सुरक्षा उपायों का आकलन किया जाएगा।

You Might Also Like

अब एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे प्रयागराज और हरिद्वार, दो कुंभ नगरियों के बीच बनेगा तेज कॉरिडोर

उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ तीन चरणों में

पहाड़ की बेटी अनुभा ने जयपुर में बिखेरा जलवा, मिस यूनिवर्स इंडिया में चौथा रनर-अप

पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना

रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम

TAGGED: Uttarakhand Glacier Lakes to Get Technical Monitoring
Web Editor August 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
उत्तराखंड August 27, 2026
नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही
देश-विदेश August 27, 2026
अब एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे प्रयागराज और हरिद्वार, दो कुंभ नगरियों के बीच बनेगा तेज कॉरिडोर
उत्तराखंड August 26, 2026
उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ तीन चरणों में
उत्तराखंड August 26, 2026

Recent Posts

  • ग्लेशियर झीलों पर अब तकनीकी निगरानी, संवेदनशील झीलों का होगा वैज्ञानिक सर्वे
  • नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही
  • अब एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे प्रयागराज और हरिद्वार, दो कुंभ नगरियों के बीच बनेगा तेज कॉरिडोर
  • उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ तीन चरणों में
  • पहाड़ की बेटी अनुभा ने जयपुर में बिखेरा जलवा, मिस यूनिवर्स इंडिया में चौथा रनर-अप

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,071)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,941)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,450)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,347)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,124)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?