By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पहाड़ की बेटी अनुभा ने जयपुर में बिखेरा जलवा, मिस यूनिवर्स इंडिया में चौथा रनर-अप
Share
Notification Show More
Latest News
शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड
चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पहाड़ की बेटी अनुभा ने जयपुर में बिखेरा जलवा, मिस यूनिवर्स इंडिया में चौथा रनर-अप
उत्तराखंड

पहाड़ की बेटी अनुभा ने जयपुर में बिखेरा जलवा, मिस यूनिवर्स इंडिया में चौथा रनर-अप

Web Editor
Last updated: 2026/08/26 at 5:02 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Jaipaur,26 August 2026 । पहाड़ की खूबसूरती, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों का जलवा जयपुर के राष्ट्रीय मंच पर देखने को मिला। उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में 4th रनर-अप का खिताब हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। देशभर से आई 51 प्रतिभागियों के बीच करीब 40 दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित सफर में अनुभा ने अपनी खूबसूरती के साथ व्यक्तित्व, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और शानदार मंचीय प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान खींचा।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त 2026 को जयपुर स्थित जी स्टूडियो में आयोजित हुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंची 51 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों और चुनौतियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच अनुभा ने अंतिम दौर तक अपनी जगह बनाए रखी और चौथा रनर-अप बनकर उत्तराखंड के लिए खास उपलब्धि हासिल की।

खूबसूरती के साथ सोच ने बनाई अलग पहचान

अनुभा की सफलता सिर्फ उनकी खूबसूरती तक सीमित नहीं रही। पूरे 40 दिनों के दौरान उन्होंने मंच पर अपनी सोच, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व की मजबूती दिखाई। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी पहाड़ी जड़ों और पहचान को भी गर्व के साथ राष्ट्रीय मंच पर सामने रखा।

अनुभा के लिए यह उपलब्धि उनके पेजेंट करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। वह मानती हैं कि प्रतियोगिता का यह सफर उन्हें अनुशासन, धैर्य और खुद पर विश्वास करना सिखाने वाला रहा।

अपनी उपलब्धि पर अनुभा ने कहा कि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में 4th रनर-अप बनना उनके लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। उनके मुताबिक 40 दिनों का यह सफर सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खुद को बेहतर तरीके से समझने और अपनी क्षमताओं को पहचानने की यात्रा रहा।

पिता को दिया सफलता का सबसे खास श्रेय

अनुभा ने अपनी सफलता का विशेष श्रेय अपने पिता को दिया। उन्होंने कहा कि पिता ने समाज की संकीर्ण मानसिकताओं की परवाह किए बिना उन्हें हमेशा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीत के दबाव के बजाय अनुभा को अपना शत-प्रतिशत देने की सीख दी।

अनुभा ने भावुक अंदाज में कहा, “उनके लिए तो मैं मिस यूनिवर्स बचपन से ही हूं, क्योंकि मैं उनकी प्यारी बेटी हूं।” उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे सुंदर पिता की बेटी बताते हुए कहा कि इसी विश्वास के साथ वह प्रतियोगिता में उतरी थीं।

अनुभा की उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। उनकी सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि पहाड़ की बेटियां बड़े सपने देखने के साथ उन्हें राष्ट्रीय मंच पर साकार करने का हौसला भी रखती हैं। गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला के बाद अनुभा वशिष्ठ उत्तराखंड की दूसरी प्रतिभागी हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में अंतिम चरण तक पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की है।

You Might Also Like

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत

अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे

क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

TAGGED: Anubha Vashishth Wins 4th Runner-Up at Miss Universe India 2026
Web Editor August 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
Next Article उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ तीन चरणों में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड October 10, 2026
कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
उत्तराखंड October 10, 2026
अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
उत्तराखंड October 9, 2026
क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
उत्तराखंड October 8, 2026

Recent Posts

  • शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट
  • कांग्रेस बोझ समझती है तो घर बैठने को तैयार: हरीश रावत
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (8,765)
  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,670)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,623)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (6,959)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (6,895)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?