By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 24 घन्टे में पहाड़ से मैदान तक 13 जिंदगियां लील गया मानसून
Share
Notification Show More
Latest News
गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
उत्तराखंड
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड
कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 24 घन्टे में पहाड़ से मैदान तक 13 जिंदगियां लील गया मानसून
उत्तराखंड

24 घन्टे में पहाड़ से मैदान तक 13 जिंदगियां लील गया मानसून

Web Editor
Last updated: 2026/09/01 at 5:15 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 01 September 2026। उत्तराखंड में मानसून की बारिश मंगलवार को कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गई। पहाड़ों में बारिश के साथ आए मलबे ने घरों को अपनी चपेट में लिया तो मैदानी इलाकों में उफनते बरसाती नालों और नदियों का तेज बहाव जानलेवा साबित हुआ। अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी में हुए अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हुई है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य और दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना रहा।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में सामान्य से करीब तीन गुना अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पांच सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

सोमेश्वर में मलबे में दबा परिवार

अल्मोड़ा के हवालबाग विकासखंड की वडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह बारिश के बाद पहाड़ी से अचानक भारी मलबा आवासीय मकान में जा घुसा। घर में मौजूद प्रेमा देवी (41), उनके बेटे मनीष (17) और बेटी कल्पना (19) मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मकान की दीवार ढही, दो श्रमिकों की मौत

अल्मोड़ा के धार की तुनी क्षेत्र में भी बारिश के बीच बड़ा हादसा हुआ। मकान के पीछे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मलबे में दबने से नेपाल निवासी दिलीप (35) और चक्र उर्फ नेत्र बहादुर (35) की मौत हो गई। दोनों श्रमिक बताए गए हैं।

दून में बरसाती नाले ने छीनी दो जिंदगियां

देहरादून के कंडोली-पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास तेज बहाव में क्रेटा कार बह गई। वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। एसडीआरएफ ने अभियान चलाकर करीब दो किलोमीटर दूर घायल सहज पुत्री गुलशन बवेजा को बरामद किया। वहीं अक्षय पुत्र मुकेश (20) और जयपुर निवासी कनक सचदेवा के शव भी बरामद किए गए। कनक राजस्थान में मेडिकल की छात्रा थी।

बालावाला की गुलर घाटी रोड पर भी एक दर्दनाक हादसा हुआ। गहरी नहर में गिरे 10 वर्षीय केपी और लापता बताए गए सम्राट गोपी जीवी के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद किए।

कोटद्वार में मां-बेटी नदी में बहीं

कोटद्वार की कोल्हू नदी में बाइक के अनियंत्रित होने के बाद सद्दाम की पत्नी जेलम (23) और एक वर्षीय बेटी शहजादी उर्फ आलिया तेज बहाव में बह गईं। करीब एक किलोमीटर दूर दोनों के शव मिले। वहीं पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में पश्चिमी नयार नदी के तेज बहाव में आशा देवी (33) बह गईं। उनकी तलाश में एसडीआरएफ अभियान चला रही है।

You Might Also Like

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे

डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी

उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

उत्तराखंड में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

TAGGED: Uttarakhand Monsoon Rain: 13 Dead in Landslides and Flash Floods
Web Editor September 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मंडुवे-झंगोरे के स्वाद से छह महिलाओं ने संवारे सपने
Next Article बिना मान्यता और दस्तावेज मिले तो चार मदरसे सील, बाजपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
उत्तराखंड October 22, 2026
डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
उत्तराखंड October 22, 2026
उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
उत्तराखंड October 21, 2026
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड October 19, 2026

Recent Posts

  • गंगोत्री नेशनल पार्क में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, 39,519 पर्यटक पहुंचे
  • डिजिटल हुई गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी
  • उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, सीएम धामी का ऐलान
  • गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
  • कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (15,966)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (15,767)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (15,177)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (14,600)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (14,333)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?