By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
Share
Notification Show More
Latest News
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़

Web Editor
Last updated: 2026/10/16 at 7:32 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देवप्रयाग के पास सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील

Tehri, 16 October 2026। रोमांच और साहसिक खेलों के नाम पर पर्यटकों की सुरक्षा से समझौता भारी पड़ सकता है। देवप्रयाग के पास मूल्यागांव स्थित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर आपातकालीन चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं मिले। पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं थी, जिसके चलते पर्यटकों के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े किए जा रहे थे। इसके अलावा निर्धारित सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि यदि किसी पर्यटक के साथ बंजी जंपिंग के दौरान दुर्घटना हो जाए, तो उसे तत्काल चिकित्सा सहायता कैसे मिलेगी?

बंजी जंपिंग जैसे जोखिम भरे खेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। रस्सियों और अन्य तकनीकी उपकरणों की सुरक्षा से लेकर आपातकालीन चिकित्सा सहायता तक, हर व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। लेकिन मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल के निरीक्षण में सामने आई खामियां साहसिक पर्यटन गतिविधियों की निगरानी पर सवाल खड़े करती हैं। पार्किंग के अभाव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़े होना भी सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा सकता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी संचालकों की जिम्मेदारी है।

बाक्स: एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने स्थल को सील करने की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं और जरूरी अनुमतियों का पालन अनिवार्य है। पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाक्स: बिना अनुमति संचालन पर होगी कार्रवाई

एसडीएम पंकज भट्ट के अनुसार, सील किए गए स्थल को जम्प मास्टर अनूप सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया है। उन्हें सक्षम प्राधिकारी के अगले आदेश तक सील और संपत्ति से छेड़छाड़ नहीं करने तथा बिना अनुमति बंजी जंपिंग गतिविधियों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों को किया घायल

TAGGED: Tehri Bungee Jumping Site Sealed Over Safety Lapses
Web Editor October 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
Next Article IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड October 16, 2026
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड October 16, 2026
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड October 15, 2026
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026

Recent Posts

  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
  • रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
  • फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,713)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (13,439)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (12,793)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,148)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (11,783)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?