By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
Share
Notification Show More
Latest News
सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
उत्तराखंड
अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
देश-विदेश
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
उत्तराखंड

सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग

Web Editor
Last updated: 2026/10/18 at 4:22 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 18 October2026। उत्तराखंड की वादियां और ऐतिहासिक स्थल अब अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के पर्दे पर नई पहचान बनाने जा रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ के जीवन और संगीत यात्रा पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में प्रस्तावित है। इससे उत्तराखंड को वैश्विक फिल्म मानचित्र पर नई पहचान मिलने के साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर परियोजना के संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, ऑस्कर विजेता निर्देशक सर सैम मेंडेस के निर्देशन में ‘द बीटल्स–ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ तैयार किया जा रहा है। इसके तहत बैंड के चारों सदस्यों के जीवन पर केंद्रित चार अलग-अलग फिल्में बनाई जाएंगी। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के लिए नील स्ट्रीट प्रोडक्शंस, एप्पल कॉर्प्स के सहयोग से इस परियोजना पर काम कर रही है। फिल्मों की रिलीज अप्रैल 2028 में प्रस्तावित है।

250 से अधिक क्रू सदस्यों के आने की उम्मीद

चौरासी कुटिया में प्रस्तावित शूटिंग के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और लगभग 150 भारतीय क्रू सदस्यों के पहुंचने की उम्मीद है। स्थानीय तकनीशियनों को भी काम करने का अवसर मिल सकता है। भारत में फिल्म निर्माण संबंधी कार्यों का समन्वय ‘ऑन द रोड इंडिया’ कर रहा है। फिल्म यूनिट के आगमन से होटल, परिवहन, खानपान और स्थानीय कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

बीटल्स से जुड़ा है ऋषिकेश का ऐतिहासिक रिश्ता

ऋषिकेश स्थित चौरासी कुटिया विश्वभर में बीटल्स आश्रम के नाम से प्रसिद्ध है। वर्ष 1968 में ब्रिटिश बैंड के सदस्य यहां आए थे। उनके इस प्रवास ने ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय संगीत और आध्यात्मिक जगत में विशेष पहचान दिलाई। अब इसी ऐतिहासिक स्थल पर फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित होने से इसकी वैश्विक पहचान को और विस्तार मिल सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विविध लोकेशन फिल्म निर्माण के लिए आकर्षक हैं। राज्य की फिल्म नीति-2024 के तहत निर्माताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

You Might Also Like

गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा

कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

TAGGED: The Beatles Film Shooting in Rishikesh Chaurasi Kutiya
Web Editor October 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
उत्तराखंड October 18, 2026
अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
देश-विदेश October 18, 2026
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड October 17, 2026
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड October 17, 2026

Recent Posts

  • सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
  • अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
  • गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
  • कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
  • वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (14,742)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (14,606)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (13,793)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (13,105)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (12,820)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?