By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
Share
Notification Show More
Latest News
कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
उत्तराखंड
जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
उत्तराखंड
विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
बाघों की दहाड़ के बीच शुरू होगा नया पर्यटन सत्र, 15 नवंबर से खुलेगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन
उत्तराखंड
सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
उत्तराखंड

कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद

Web Editor
Last updated: 2026/11/15 at 11:53 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Rudrpryag, 16 November 2026। आवारा कुत्ते की जान बचाने की दौड़ ने एक गुलदार को ऐसी मुसीबत में फंसा दिया कि उसे लेने के देने पड़ गए। कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार सीधे एक मकान की दूसरी मंजिल तक जा पहुंचा और वहां बने बाथरूम में कैद हो गया। घर के भीतर अचानक गुलदार को देखकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। गनीमत रही कि इस दौरान गुलदार ने किसी पर हमला नहीं किया।

घटना रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी बाजार की है। रविवार को बाजार में एक आवारा कुत्ता घूम रहा था। इसी दौरान उसके पीछे लगा गुलदार दिनेश चंद्र के आवासीय मकान तक पहुंच गया। जान बचाने के लिए कुत्ता मकान की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में जा घुसा। उसके पीछे-पीछे गुलदार भी बाथरूम में दाखिल हो गया। इसी बीच बाथरूम की कुंडी बंद हो गई और जंगल का शिकारी चारदीवारी के भीतर कैद होकर रह गया।

 

घर में गुलदार घुसने की खबर फैलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग दहशत में आ गए और तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, बाथरूम के आसपास जगह कम होने के कारण गुलदार को पिंजरे में सुरक्षित पकड़ना आसान नहीं था। ऐसे में टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए वैकल्पिक तरीका अपनाया और गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सहायक वन संरक्षक डॉ. दिवाकर पंत ने बताया कि बाथरूम के आसपास सीमित जगह होने के कारण रेस्क्यू अभियान में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ अभियान को अंजाम दिया। रेस्क्यू अभियान में वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी, हरीश थपलियाल, वन आरक्षी आशीष सिंह और यशवंत सिंह शामिल रहे।

गुलदार के घर की दूसरी मंजिल तक पहुंचने की इस घटना ने एक बार फिर आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बाजार के बीचोंबीच गुलदार की दस्तक से लोग दहशत में हैं।

You Might Also Like

जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक

विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी

बाघों की दहाड़ के बीच शुरू होगा नया पर्यटन सत्र, 15 नवंबर से खुलेगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन

सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी

अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी

TAGGED: Gets Trapped in Bathroom, Leopard Enters House in Jakholi
Web Editor November 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
उत्तराखंड November 15, 2026
जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
उत्तराखंड November 14, 2026
विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड November 14, 2026
बाघों की दहाड़ के बीच शुरू होगा नया पर्यटन सत्र, 15 नवंबर से खुलेगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन
उत्तराखंड November 14, 2026

Recent Posts

  • कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
  • जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
  • विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी
  • बाघों की दहाड़ के बीच शुरू होगा नया पर्यटन सत्र, 15 नवंबर से खुलेगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन
  • सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,662)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,417)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,844)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,337)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,912)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?