By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
Share
Notification Show More
Latest News
सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
उत्तराखंड
अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
उत्तराखंड
भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
उत्तराखंड
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
उत्तराखंड
भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
उत्तराखंड

अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी

Web Editor
Last updated: 2026/11/13 at 4:19 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में बोले प्रसार भारती अध्यक्ष, कहा- प्रदेश में नए उदय की दिख रही झलक

Dehradun, 13 November 2026: उत्तराखंड की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, परंपराओं और क्षेत्रीय पहचान को लेकर अब पहले से अधिक मुखर और आत्मविश्वासी नजर आ रही है। जहां पहले लोग अपनी पहाड़ी पहचान जाहिर करने से बचते थे, वहीं आज के युवा अपनी जड़ों से जुड़ाव को गर्व के साथ व्यक्त कर रहे हैं। यह बदलाव उत्तराखंड के नए उदय का संकेत है। प्रसार भारती के अध्यक्ष और प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी भले ही अपनी पारंपरिक बोली-भाषाओं में उतनी दक्ष न हो, लेकिन अपनी सांस्कृतिक पहचान को लेकर उसमें गहरा आत्मविश्वास है। युवाओं का अपनी विरासत और जड़ों के प्रति बढ़ता जुड़ाव सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। उन्होंने इस दिशा में हो रहे प्रयासों के लिए राज्य सरकार की सराहना भी की।

 

प्रसून जोशी ने अपनी कविता ‘ये उत्तराखंड का उदय है’ के जरिए प्रदेश की बदलती तस्वीर, विकास यात्रा और सांस्कृतिक गौरव को अभिव्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोगों के आत्मविश्वास से बनती है।

जन्मभूमि से जुड़ाव की साझा की कहानी

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने भी अपनी जन्मभूमि के प्रति लगाव का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ स्थित उनके पैतृक गांव तक तीन साल पहले सड़क पहुंची। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। सड़क सुविधा मिलने के बाद अब वह अपने 120 साल पुराने पैतृक मकान का जीर्णोद्धार करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि हर व्यक्ति के लिए स्वर्ग के समान है और सेवानिवृत्ति के बाद वह अपना समय अपनी जन्मभूमि को समर्पित करना चाहते हैं।

पहाड़ की प्रतिभा और जीवटता की सराहना

दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि व्यक्ति की कर्मभूमि भले ही कहीं भी हो, लेकिन जन्मभूमि उत्तराखंड होने पर हर किसी को गर्व महसूस होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

अभिनेत्री चित्रांशी रावत ने पहाड़ के लोगों की सरलता और संघर्षशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहाड़ का व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में चला जाए, उसके भीतर का पहाड़ हमेशा जीवित रहता है। उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

You Might Also Like

सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी

भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद, डोली ऊखीमठ रवाना

TAGGED: Uttarakhand Youth Embrace Cultural Identity: Prasoon Joshi
Web Editor November 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
Next Article सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
उत्तराखंड November 13, 2026
अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
उत्तराखंड November 13, 2026
भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
उत्तराखंड November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
उत्तराखंड November 12, 2026

Recent Posts

  • सुरक्षित और सांस्कृतिक पहचान वाला उत्तराखंड अगली पीढ़ी को सौंपना लक्ष्य : धामी
  • अपनी जड़ों को लेकर पहले से अधिक मुखर हुई उत्तराखंड की युवा पीढ़ी : प्रसून जोशी
  • भालुओं के खानपान में बदलाव से वैज्ञानिक हैरान, रेड पांडा का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ काला भालू
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन प्रवास की तैयारियां शुरू, चार दिन में पूरी होंगी पंच पूजाएं
  • भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,643)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,393)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,815)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,318)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,895)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?