By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
Share
Notification Show More
Latest News
चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड

देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस

Web Editor
Last updated: 2026/11/19 at 4:32 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण, कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रवेश की सुविधा

Dehradun, 19 November 2026। देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनने जा रहा है। उत्तराखंड में पहली बार लाए गए सफेद बाघ के लिए मालसी स्थित चिड़ियाघर में तैयार किए गए विशेष बाड़े का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लोकार्पण किया। तेजस के आने से चिड़ियाघर की रौनक बढ़ने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की वन संपदा, वन्यजीव और जैव विविधता राज्य की अनमोल प्राकृतिक विरासत हैं। इनका संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करना बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिड़ियाघर महज पर्यटन और मनोरंजन का ठिकाना नहीं हैं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां आने वाले लोगों को वन्यजीवों और जैव विविधता को करीब से जानने का अवसर मिलता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी चिड़ियाघर में निशुल्क प्रवेश देने की घोषणा की। इससे युवा पीढ़ी प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अधिक संवेदनशील बन सकेगी।

इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल समेत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हर साल पहुंचते हैं 8.50 लाख पर्यटक

देहरादून चिड़ियाघर में प्रतिवर्ष करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं। इससे चिड़ियाघर को सालाना सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। अब सफेद बाघ तेजस के नए आकर्षण के रूप में जुड़ने से पर्यटकों की आमद बढ़ने की संभावना है। खासकर वन्यजीवों में रुचि रखने वाले लोगों और बच्चों के लिए तेजस आकर्षण का केंद्र बनेगा।

 

You Might Also Like

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत

चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत

पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद

TAGGED: White Tiger Tejas Becomes New Attraction at Dehradun Zoo
Web Editor November 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
Next Article चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड November 19, 2026
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड November 19, 2026
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड November 19, 2026
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड November 17, 2026

Recent Posts

  • चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
  • चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
  • देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
  • पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,689)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,460)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,884)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,350)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,933)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?