देहरादून : सडक हादसे में स्कूटी पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार हादसा कल दे रात करीब तीन बजे का है। नन्दा की चौकी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो व्यक्ति घायल हो गये। सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल पंहुचाया गया,जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
नाम पता मृतक
1-अमन गोस्वामी पुत्र दुर्गेश उर्फ दुर्गी गोस्वामी उम्र 28 वर्ष नि0 नन्दा की चौकी प्रेमनगर
2-सागर सिंह रावत उर्फ सन्नी पुत्र रणवीर सिंह रावत उम्र 32 वर्ष नि0 ढाकोवाली प्रेमनगर देहरादून