By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्‍तराखंड के खिलाडियों का दैनिक भोजन भत्‍ता दो गुना हुआ
Share
Notification Show More
Latest News
पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
उत्तराखंड
रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्‍तराखंड के खिलाडियों का दैनिक भोजन भत्‍ता दो गुना हुआ
उत्तराखंड

उत्‍तराखंड के खिलाडियों का दैनिक भोजन भत्‍ता दो गुना हुआ

Web Editor
Last updated: 2023/08/29 at 11:19 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के 14 से 23 वर्ष के 2600 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। इस योजना से प्रत्येक जनपद से बालक एवं बालिका वर्ग में 100-100 खिलाड़ी लाभान्वित होगें। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिमाह 02-02 हजार रूपये की छात्रवृत्ति एवं खेल संबंधी उपकरण लेने के लिए प्रतिवर्ष 10-10 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे। सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ खिलाड़ियों को दो-दो हजार रूपये का चेक प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत खिलाड़ियों को चेक भी प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान पैरालंपिक खिलाड़ियों एवं नेशनल पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को भी सम्मानित किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल से जुड़ी चार घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के खिलाडियों हेतु 200 बैड के छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों हेतु 50 बैड के छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा। उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का दैनिक भोजन भत्ता 250 रुपए से बढ़ाकर भारतीय खेल प्राधिकरण की भांति 480 रुपए प्रतिदिन, प्रति खिलाड़ी किया जायेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को साधारण बस एवं स्लीपर रेल किराया से बढ़ाते हुए एसी बस अथवा थ्री टीयर एसी ट्रेन यात्रा की सुविधा प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद के अनुकरणीय एवं शानदार खेल कौशल ने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया भर के लाखों दिलों पर राज किया। मेजर ध्यानचंद जी ने हॉकी की दुनिया में भारत को एक अलग पहचान दिलाई। हाल ही में भारतीय हॉकी टीम ने भी चौथी बार एशियन हॉकी चैंपियन ट्राफी जीतकर एक इतिहास रचा है और भारत का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत को एक अलग पहचान मिली है। हमारे देश में खिलाड़ियों के सामर्थ्य का सम्मान हो रहा है। देश के जैवलिन थ्रो के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर से साबित कर दिया कि दुनिया में कहीं भी खेल का मैदान हो, भारत का तिरंगा शान से लहराता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी खेलों को बढावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष शुरू की गई मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्रदेश में करीब 3900 उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु नई खेल नीति लाई गई है। खिलाड़ियों को नियमानुसार त्वरित वित्तीय लाभ दिये जाने हेतु मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की गयी है। खिलाड़ियों के प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविरों में तथा यात्रा के दौरान दुर्घटना होने पर आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की गई है। विश्वविद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 5 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा की व्यवस्था करने के लिये नियमावली बनाने जा रही है। राज्य के अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। राज्याधीन सेवाओं में सेवायोजन के लिए 4 प्रतिशत खेल कोटे को पुनः लागू किये जाने की कार्यवाही भी अंतिम चरण में है।

खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। खेल को केन्द्र बिन्दु में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा कार्य किये जा रहे हैं। अगले वर्ष उत्तराखण्ड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। नई खेल नीति में खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। खिलाड़ियों के नकद पुरस्कार में भी वृद्धि की गई है।

इस अवसर पर विधायक श्री खजानदास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अभिनव कुमार, खेल निदेशक श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर उपस्थित थे।

You Might Also Like

पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना

रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम

कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद

पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन

हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा

TAGGED: wages of daily meal doubled
Web Editor August 29, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जोशीमठ के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल
Next Article मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
उत्तराखंड August 24, 2026
रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड August 24, 2026
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड August 24, 2026
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड August 23, 2026

Recent Posts

  • पीएनजी विस्तार की राह में नहीं आएगी रोड कटिंग की अड़चन, गैस एजेंसियों से मांगी कार्ययोजना
  • रोपवे परियोजनाओं की सुस्ती पर भड़के धामी, नौ नवंबर तक काम दिखाने का अल्टीमेटम
  • कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
  • पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
  • हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,042)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,914)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,423)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,318)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,107)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?