By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
उत्तराखंड
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि
उत्तराखंड
श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
उत्तराखंड
बिना सिम और इंटरनेट के मिलेगा मनोरंजन व शिक्षा,ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच समझौता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

Web Editor
Last updated: 2023/09/02 at 6:46 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादूून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मसूरी शहीद स्थल पर शेड का निर्माण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हित प्रमाण पत्र बनाने के लिए 06 माह का अतिरिक्त समय दिया गया था। बहुत जिलों में इस पर कार्य हुआ। इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि इसका दुबारा आंकलन कर व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाय। जनपद देहरादून में चिन्ह्ति सभी 4164 राज्य आन्दोलनकारियों को पहचान पत्र निर्गत किये गये है। राज्य आन्दोलनकारियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गयी है। राज्य आन्दोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा सुविधा प्रदान की गयी है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन सुविधा प्रदान की गई है। शहीद आन्दोलनकारी के पिता को और पिता के जीवित न होने पर माता को और आश्रित को प्रतिमाह पंेशन की सुविधा प्रदान की गयी है। राज्य आन्दोलन के दौरान 172 घायल राज्य आन्दोलनकारियों को 06 हजार रूपये प्रतिमाह तथा 2414 सक्रिय राज्य आन्दोलनकारियों को 4500 रूपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है। 06 घायल एवं 26 सक्रिय राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को भी प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 सितम्बर 1994 में मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी। पुलिस की तानाशाही एवं हटधर्मिता को सबने देखा, जो उस समय की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से करवाया। इस गोलीकाण्ड में हमारे 06 आन्दोलनकारी शहीद हो गये और दर्जनों घायल हो गये। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको प्रदेश के विकास में मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं सड़कों का नाम संबंधित क्षेत्रों के शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के नाम पर करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला, मसूरी नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष श्री अनुज गुप्ता, मसूरी नगर पालिका परिषद् के पूर्व अध्यक्ष श्री मन्नू मल, श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, श्री मोहन पेटवाल आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील

उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि

श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

बिना सिम और इंटरनेट के मिलेगा मनोरंजन व शिक्षा,ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच समझौता

TAGGED: cm paid homage
Web Editor September 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शिक्षक दिवस पर शैलेश मटियानी पुरस्‍कार से सम्‍मानित होंगे शिक्षक
Next Article सीएम ने कहा , 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य, राज्‍य में छह हजार एकड का लैंड तैयार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड March 6, 2026
उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
उत्तराखंड March 6, 2026
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि
उत्तराखंड March 6, 2026
श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
उत्तराखंड March 5, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो व्यावसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11 प्रतिशत उछाल 
  • उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार, एसजीडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि
  • श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां तेज, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
  • बिना सिम और इंटरनेट के मिलेगा मनोरंजन व शिक्षा,ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच समझौता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,020)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,926)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,413)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,281)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,208)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?