By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पिटबुल नस्‍ल के कुत्‍ते के हमले में घायल वृद्धा ने एम्‍स में दम तोडा
Share
Notification Show More
Latest News
हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
उत्तराखंड
सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड
डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी
उत्तराखंड
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे: अमित शाह
उत्तराखंड
दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर भावविभोर हुई संगतें, आज भव्यता के साथ होगा ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > पिटबुल नस्‍ल के कुत्‍ते के हमले में घायल वृद्धा ने एम्‍स में दम तोडा
क्राइम

पिटबुल नस्‍ल के कुत्‍ते के हमले में घायल वृद्धा ने एम्‍स में दम तोडा

Web Editor
Last updated: 2023/12/18 at 7:40 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

रुड़की: पिटबुल कुत्ते के हमले में घायल वृद्धा ने ऋषिकेश एम्स में दम तोड़ दिया। महिला के शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म आए थे। महिला के बेटे ने कुत्ते के स्वामी के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस का कहना है कि अब मुकदमे में धारा तरमीम करने के लिए विधिक राय ली जा रही है। वहीं, नगर पंचायत ढंडेरा के अधिकारियों ने कुत्ता पालने के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आठ दिसंबर को दोपहर 12 बजे के आसपास उनकी मां केला देवी (70) पोस्ट आफिस वाली गली में किसी के यहां जाने के लिए घर से निकली थीं। ढंडेरा में ही रनजोत नाम के व्यक्ति ने अपने घर में खतरनाक नस्ल के कुत्ते पाल रखे हैं। जैसे ही उनकी मां उसके घर के पास से गुजरीं, पिटबुल नस्ल के एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके मुंह समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोंच डाला।

आसपास के लोगों ने शोर मचाकर जैसे-तैसे उन्हें कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। संजय तत्काल मां को रुड़की के सिविल अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस बीच पुलिस ने कुत्ते के स्वामी पर धारा-289 के तहत मुकदमा दर्ज करने के अलावा कोई और कार्रवाई नहीं की। अब तक पुलिस ने महिला के स्वजन के ही बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि वह एम्स ऋषिकेश गई थी, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो पाए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि धारा-289 में गिरफ्तारी का प्रविधान नहीं है, इसके चलते मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। अब महिला की मौत के बाद मामले में धारा तरमीम करने के लिए विधिक राय ली जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। वहीं, रुड़की के अधिवक्ता संजीव वर्मा का कहना है कि इस मामले में साक्ष्य और जांच के बाद ही धारा तरमीम की जा सकती है। पीड़ित की मौत हो चुकी है, ऐसे में उसके स्वजन के बयान काफी मायने रखेंगे। इस मामले में पुलिस ने अभी धारा-289 के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें करीब छह माह की कैद का प्रविधान है।

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: pitbulls dog
Web Editor December 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पंडित जी को हुआ यजमान से प्‍यार, महिला सेल पहुंचा मामला
Next Article दाउद इब्राहीम की मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
उत्तराखंड March 7, 2026
सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड March 7, 2026
डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी
उत्तराखंड March 7, 2026
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे: अमित शाह
उत्तराखंड March 7, 2026

Recent Posts

  • हरिद्वार के गंगा तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल
  • सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील, एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
  • डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी: धामी
  • केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे: अमित शाह
  • दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर भावविभोर हुई संगतें, आज भव्यता के साथ होगा ऐतिहासिक श्री झण्डे जी का आरोहण

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,024)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,930)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,416)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,285)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,212)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?