By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सिलक्‍यारा टनल में फंसे श्रमिक को एम्‍स में मिला जीवनदान
Share
Notification Show More
Latest News
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड
पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सिलक्‍यारा टनल में फंसे श्रमिक को एम्‍स में मिला जीवनदान
उत्तराखंड

सिलक्‍यारा टनल में फंसे श्रमिक को एम्‍स में मिला जीवनदान

Web Editor
Last updated: 2024/01/05 at 11:57 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

टनकपुर: टनकपुर निवासी 24 साल का पुष्कर जब रोजगार की तलाश में उत्तरकाशी पहुंचा तो उसे नहीं मालूम था कि उसके दिल में छेद है और इस समस्या के चलते भविष्य में उसका जीवन खतरे में पड़ सकता है। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे इस श्रमिक को भी हेलीकाप्टर से एम्स पहुंचाया गया था। इस दुर्घटना के बाद सभी श्रमिकों की एम्स ऋषिकेश में सघन मेडिकल जांच की गई थी।

पुष्कर के दिल में छेद होने का पता चलने पर एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ओपन हार्ट सर्जरी करने का निर्णय लिया। एम्‍स में उसकी सर्जरी की गई और अब पुष्कर पूर्णत: स्वस्थ है। शुक्रवार को उसे अस्‍पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पिछले वर्ष नवम्बर में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे कुल 41 श्रमिकों में चम्पावत जिले का पुष्कर सिंह भी शामिल था। 29 नवम्बर को सभी श्रमिकों को रेस्क्यू कर जब एम्स ऋषिकेश पंहुचाया गया तो अन्य श्रमिकों की भांति ही पुष्कर के स्वास्थ्य की भी चिकित्सकों द्वारा सघन जांच की गयी थी।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान इको कार्डियोग्राफी करते समय मौके पर मौजूद कार्डियोलाजिस्ट डा. बरूण कुमार ने पाया कि पुष्कर के दिल में छेद है। यह समस्या जन्मजात रोग के रूप में थी लेकिन पुष्कर इससे अनजान था। ऐसे में डा. बरूण ने इस जानकारी को सीटीवीएस विभाग के वरिष्ठ सर्जन डा. अंशुमान दरबारी से साझा किया।

इसके अलावा संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने भी इस मामले पर गंभीरता बरती और पुष्कर के स्वास्थ्य के संम्बन्ध में चिकित्सकों से बराबर समन्वय बनाए रखा। पुष्कर की हिम्मत और एम्स के अनुभवी चिकित्सकों की मेहनत का परिणाम यह रहा कि बेहद जटिल रूप से की गयी पुष्कर के दिल की ओपन हार्ट सर्जरी पूर्ण तौर से सफल रही।

एम्स के हार्ट एवं लंग्स सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के वरिष्ठ सर्जन डा. अंशुमान दरबारी ने बताया कि यदि पुष्कर एम्स नहीं पंहुचता तो शायद उसे समय रहते पता नहीं चल पाता कि उसके दिल में छेद है।

चम्पावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के रहने वाले पुष्कर सिंह के इलाज के मामले में एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने भी व्यक्तिगत रूप से रूचि ली और चिकित्सकों का मार्गदर्शन किया। सर्जरी के उपरान्त प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से लगातार सम्बन्धित श्रमिक के स्वास्थ्य की अपडेट ली जाती रही। बताया कि सम्पूर्ण इलाज राज्य सरकार की अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत पूरी तरह निश्शुल्क हुआ है।

You Might Also Like

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 

2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल

रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात

पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश

TAGGED: tunnel
Web Editor January 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य के प्रमुख स्थलों से अयोध्या के लिये संचालित की जाए बसें
Next Article उत्तराखण्ड को आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में प्रमुख डेस्टिेनेशन बनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड November 24, 2026
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड November 23, 2026
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड November 21, 2026
रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड November 21, 2026

Recent Posts

  • मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
  • 2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
  • रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
  • पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,711)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,501)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,930)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,377)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,962)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?