By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेे रणनीति को धार देना शुरू किया
Share
Notification Show More
Latest News
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड
कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता
Uncategorized
उत्तराखंड में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
उत्तराखंड
सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
उत्तराखंड
अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम
देश-विदेश
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेे रणनीति को धार देना शुरू किया
उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेे रणनीति को धार देना शुरू किया

Web Editor
Last updated: 2024/01/08 at 1:10 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव को देखत हुए भाजपा ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। प्रदेश में हैट्रिक लगाने की चुनौती के बीच पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की रविवार को हुई लोकसभा योजना बैठक में मार्च तक के कार्यक्रम निर्धारित किए गए। पार्टी ने राज्य में लोकसभा की प्रत्येक सीट पर पांच लाख से अधिक मतों से जीत का लक्ष्य रखा है।

राजपुर रोड स्थित होटल चली भाजपा की लोकसभा योजना की बैठक में गहन मंथन हुआ। इस अवसर पर बैठक के लिए विशेष रूप से पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय रणनीति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत से जुटना होगा।

बैठक का पहला सत्र प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक व प्रशासनिक परिदृश्य पर केंद्रित था। इसमें राज्य के मुद्दे व इनका समाधान, केंद्र व राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता की प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न निर्णयों की विस्तार से जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र पोषित योजनाओं ने राज्य में भाजपा सरकारों के प्रति जनता के विश्वास को अधिक प्रभावी बनाया है।

बैठक का दूसरा सत्र सांगठनिक तैयारी, तीसरा अभियानों की गतिविधि और चौथा सत्र चुनावी दृष्टि से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार का था। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने बैठक की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा का चुनावी अभियान दिल्ली से चलकर अब प्रांतों में आया है। इसी क्रम में उत्तराखंड की लोकसभा योजना बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि राज्य में लोकसभा की प्रत्येक सीट को पांच लाख से ज्यादा मतों से जीतने के संकल्प के साथ बैठक समाप्त हुई।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य में बूथों का वर्गीकरण किया है। अधिसंख्य बूथ ऐसे हैं, जिन्हें पार्टी वर्ष 2014 से लगातार जीतती आ रही है। इन्हें ए श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा बी श्रेणी में ऐसे बूथ हैं, जिनमें पिछले चुनावों में पार्टी को एक बार आशानुरूप सफलता नहीं मिली। ऐसे बूथों को ए श्रेणी में लाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में चुनावी दृष्टि से मार्च तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों से लेकर पन्ना प्रमुख तक की जिम्मेदारी तय की गई है। चुनावी अभियानों में सभी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, उनके कार्यक्रम तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लोकसभा सीट की क्लस्टर बैठक, फिर लोकसभा व विधानसभा स्तर की बैठकें होंगी।प्रत्याशी चयन के संबंध में भी लेंगे सुझावएक प्रश्न के उत्तर में गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन का काम पार्टी के संसदीय बोर्ड का है। जिस तरह पार्टी हर वर्ग, जाति, समुदाय से सुझाव ले रही है, उसी तरह प्रत्याशी चयन के बारे में भी सुझाव लिए जाएंगे।

You Might Also Like

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

उत्तराखंड में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग

गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा

कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ

TAGGED: parliamentry election
Web Editor January 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश में 14 से लेकर 16 जनवरी तक ब्लाक व बूथ स्तर पर न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस
Next Article उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
उत्तराखंड October 19, 2026
कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता
Uncategorized October 19, 2026
उत्तराखंड में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
उत्तराखंड October 19, 2026
सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
उत्तराखंड October 18, 2026

Recent Posts

  • गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उत्तराखंड में बढ़ेंगी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
  • कान्हा में नौ बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कार्बेट-राजाजी में बढ़ेगी सतर्कता
  • उत्तराखंड में खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
  • सिल्वर स्क्रीन पर साकार होगा द बीटल्स बैंड, चौरासी कुटी में होगी शूटिंग
  • अब अनजान कॉल की पहचान होगी आसान, मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा नाम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (15,231)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (15,198)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (14,396)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (13,745)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (13,419)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?