By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास
Share
Notification Show More
Latest News
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड
पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री ने किया 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास

Web Editor
Last updated: 2024/01/08 at 1:22 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर रोड-शो किया, तो जन-सैलाब सड़कों पर उमड़ आया। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित हजारों महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस आयोजन के जरिए जहां लोगों ने उत्तरकाशी जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरओं के विविध रूप-रंगों का साक्षात्कार किया वहीं यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और जिले के विकास के लिए भी अत्यधिक महतपूर्ण साबित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ में शिरकत करने के साथ ही रू. 291 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिनमें रू. 189 करोड़ की लागत से यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) कार्य का लोकार्पण भी सम्मिलित है।

महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तरकाशी पहॅुचने पर पेट्रोल पंप-बस स्टैंड से लेकर भटवाड़ी रोड, भैरव चौक, कोर्ट रोड, हनुमान चौक होते हुए रामलीला मैदान तक रोड-शो आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता को भी शीश नवाया और माँ शक्ति और बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य व देश की प्रगति व खुशहाली की कामना की। डेढ कि.मी. से अधिक दूरी तक आयोजित इस रोड-शो में नगरवासियों के साथ ही जिले के कोने-कोने से आये लोगों ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। रोड शो में पारंपरिक पहनावों से सजी ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं के जत्थे और लोक-कलाकारों की सांस्कृतिक झांकी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहे। ढोल-दमाऊ व रंणसिंगे जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों से रोड-शो में हर कोई झूमता-थिरकता नजर आया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर उत्तरकाशी जिले का समृद्ध सांस्कृतिक वैभव अपने अद्भुत अंदाज में सड़क पर उमड़ आया। मुख्यमंत्री श्री धामी उत्तरकाशी के इस अनूठे सांस्कृतिक वैविध्य से अभिभूत नजर आए और उन्होंने खुद आम लोगों व कलाकारों पर फूल बरसाते हुए परंपराओं के प्रति अपने अनुराग को अभिव्यक्त भी किया।
रोड-शो संपन्न होने पर मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान में बद्री गाय की पूजा अर्चना कर ‘विकसित भारत विकसित ग्राम‘ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी स्टॉलो का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया और विभिन्न योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट‘ नेशन अवार्ड में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। महिला किसानों ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गिंज्याली (मूसल) थामकर पारंपरिक ओखली में महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई की तथा लाल धान के चिवड़ा बनाने की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन उत्पादकों से भेंट कर ऊनी ऊन बुनाई व कताई के बारे में जानकारी ली और चरखा भी चलाया। मुख्यमंत्री ने ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रू. 291 करोड़ 75 लाख की लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिनमे उत्तरकाशी जिले के विकास से जुड़ी रू. 57 करोड़ 38 लाख की लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास तथा 45 करोड़ 37 लाख की लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण तथा रू. 189 करोड़ की लागत के यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) कार्यों का लोकार्पण भी सम्मिलित है।

You Might Also Like

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 

2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल

रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात

पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश

TAGGED: road shnow of cm
Web Editor January 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेे रणनीति को धार देना शुरू किया
Next Article चीला नहर में समाई कार, दो वनाधिकारियों की मौत, दो लापता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड November 24, 2026
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड November 23, 2026
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड November 21, 2026
रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड November 21, 2026

Recent Posts

  • मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
  • 2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
  • रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
  • पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,711)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,501)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,928)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,377)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,962)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?