By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: टिहरी और धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी
Share
Notification Show More
Latest News
कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड
बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
उत्तराखंड
ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > टिहरी और धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी
उत्तराखंड

टिहरी और धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी

Web Editor
Last updated: 2024/02/01 at 3:48 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: राज्य के ज्यादातर इलाकों में बुधवार देर रात से हो रही वर्षा और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को लंबे समय से इसका इंतजार था। बुधवार को चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए।

वहीं, पारा गिरने से ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

टिहरी और धनोल्टी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। यहां करीब दो इंच तक बर्फ जम गई है। चमोली जिले में ओली समेत आसपास के 20 गांव बर्फ से पट गए हैं।

उत्तरकाशी में बुधवार दिन और बुधवार की रात को जमकर वर्षा हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी भी हुई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम क्षेत्र में करीब 1 फीट बर्फ की चादर जम गई है। इसके अलावा हर्षिल घाटी और खरसाली, हरकीदून क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई।

बर्फबारी अभी जारी है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगगानी से लेकर गंगोत्री तक करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में अवरुद्ध है। इसके अलावा जिले के पांच मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुए हैं। इन मोटर मार्गो में उत्तरकाशी से लम्बगांव श्रीनगर को जोड़ने वाला मार्ग भी शामिल है।

बुधवार की रात को जिला मुख्यालय सहित पुरोला, बडकोट, नौगांव में जमकर वर्षा हुई है। जनपद उत्तरकाशी में लंबे अंतराल के बाद वर्षा और बर्फबारी देखने को मिली है।

जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार की रात को ही मौसम ने करवट ले ली थी ।जिसके बाद मंगलवार की रात को निचले इलाकों में हल्की वर्षा हुई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई। बुधवार को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्र में हल्की वर्षा जारी रही। जबकि गंगोत्री यमुनोत्री हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। लेकिन रात को तापमान में गिरावट आई तो ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गई है।

You Might Also Like

कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद

पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन

हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा

बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी

ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील

TAGGED: snowfall
Web Editor February 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पदभार ग्रहण किया
Next Article पांच किमी कम होगी फूलों की घाटी की दूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
उत्तराखंड August 24, 2026
पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
उत्तराखंड August 23, 2026
हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
उत्तराखंड August 23, 2026
बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
उत्तराखंड August 23, 2026

Recent Posts

  • कार्तिक ने बनाया ‘नमस्ते सारथी’, धामी हुए मुरीद
  • पहाड़ की तकदीर बदलेगा झंगोरा, कम बीज में दोगुना उत्पादन
  • हाईवे के हादसों पर अब ‘डिजिटल ब्रेक’, स्मार्ट तकनीक से मजबूत होगी सड़क सुरक्षा
  • बार-बार चुनाव से विकास प्रभावित, एक साथ चुनाव पर हो गंभीर विचार: धामी
  • ग्लेशियर झीलों के लिहाज से पिथौरागढ़ सर्वाधिक संवेदनशील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,038)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,911)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,421)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,316)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,104)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?