By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उमेश कुमार और उनकी पत्नी के पास है 75 करोड से अधिक की संपत्ति
Share
Notification Show More
Latest News
दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश
हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उमेश कुमार और उनकी पत्नी के पास है 75 करोड से अधिक की संपत्ति
उत्तराखंड

उमेश कुमार और उनकी पत्नी के पास है 75 करोड से अधिक की संपत्ति

Web Editor
Last updated: 2024/03/22 at 11:09 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार : हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे खानपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार की कमाई वित्तीय वर्ष 2022-23 में 41.12 लाख रुपये रही। उन्होंने यह ब्यौरा अपने आयकर रिटर्न के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग को सौंपा है। उमेश कुमार और उनकी पत्नी सोनिया कुमार के पास कुल 75.45 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इससे पहले जब वह वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़े थे तो उमेश और उनकी पत्नी सोनिया के पास करीब 62.25 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। हालांकि, यह बढ़ोत्तरी उनकी अचल संपत्ति के मूल्य में हुए इजाफे के चलते हुई है, जबकि उनकी चल संपत्ति में बीते चुनाव की अपेक्षा लगभग 94 लाख रुपये की कमी आई है।

कुमार दंपती और उनके बेटों के नाम पर चल संपत्ति का विवरण।
लोकसभा चुनाव के नामांकन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग में जमा कराए गए शपथ पत्र के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार की विभिन्न बैंकों में जमा राशि 36.65 लाख रुपये है। जबकि उनकी पत्नी के बैंक खातों में 44.83 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा कुमार दंपती के बेटे दक्ष और देवांश की जमा राशि क्रमशः 31.54 हजार और 9.17 लाख रुपये है। उमेश कुमार ने अपने हाथ में 14.87 लाख रुपये और उनकी पत्नी ने 14.89 लाख रुपये कैश दिखाया है।

हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार और उनकी पत्नी के पास कुल 16 वाहन हैं। जिनमें लैंड क्रूजर, मर्सिडीज, लैंड रोवर,ऑडी, वैनिटी वैन, बस, जिप्सी और ट्रैक्टर तक शामिल हैं। उमेश के पास करीब 12 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 1.21 करोड़ रुपये के मूल्य के स्वर्ण आभूषण हैं।

उमेश कुमार और उनकी पत्नी के नाम पर अच्छी खासी संख्या में जमीन, फ्लैट, भवन आदि हैं। दोनों के पास कुल मिलाकर 68 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। हालांकि, दोनों पर करीब 1.15 करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी है। इसमें 27.99 लाख रुपये का ऋण उमेश कुमार पर है और उनकी पत्नी पर ऋण की राशि लगभग 87.32 लाख रुपये है।

भारत निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराए गए ब्योरे के मुताबिक उमेश कुमार पर 03 मुकदमे दर्ज हैं। सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। वहीं, उमेश कुमार को एक मामले में कोर्ट सजा भी दे चुका है। उन्हें वर्ष 2013 में नैनीताल हाई कोर्ट ने एक मामले में अवमानना का दोषी माना था। जिस पर उन्हें रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय में सुबह 11 बजे पेश होकर एक घंटे कुर्सी पर बैठने की सजा दी गई थी।

You Might Also Like

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 

डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित

हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश

प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र भट्ट को फिर उत्‍तराखंड भाजपा की कमान

बादल फटनेे के बाद क्षतिग्रस्‍त यमुनोत्री हाईवे की मरम्‍मत जारी, शाम तक हो सकता है यातायात बहाल

TAGGED: parliamentry election
Web Editor March 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रोडवेज के संविदा और आउटसोर्स कर्मियोंं को एक मार्च से मिलेगा महंगाई भत्‍ता
Next Article चुनाव डयूटी में लापवाही पर अल्मोड़ा के आबकारी निरीक्षक निलंबित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
उत्तराखंड July 1, 2025
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
देश-विदेश July 1, 2025
डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
उत्तराखंड July 1, 2025
रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
देश-विदेश July 1, 2025

Recent Posts

  • दून की धड़कन ‘घंटाघर‘ का संवर गया रंग रूप 
  • अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का पहला जत्‍था आधार शिविर के लिए रवाना
  • डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के 25  डॉक्टर सम्मानित
  • रेलवे ने यात्रियों के लिए लांच किया रेल वन एप
  • हरेला पर्व पर प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के निर्देश

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,569)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,515)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,022)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,818)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,740)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?