By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रेमिका के हत्यारोपित से पूछताछ के बाद स्‍कूटी और अन्‍य दस्‍तावेज बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
उत्तराखंड
हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > प्रेमिका के हत्यारोपित से पूछताछ के बाद स्‍कूटी और अन्‍य दस्‍तावेज बरामद
क्राइम

प्रेमिका के हत्यारोपित से पूछताछ के बाद स्‍कूटी और अन्‍य दस्‍तावेज बरामद

Web Editor
Last updated: 2024/04/06 at 8:18 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: प्रेमिका की हत्या कर शव सूटकेस में रख जंगल में फेंकने वाले आरोपित से पुलिस ने रिमांड के दौरान स्कूटी व अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बहन के घर पानीपत (हरियाणा) चला गया था, जहां उसने मृतका की स्कूटी और दस्तावेज बहन के घर पर ही रख दिए। इसके बाद देहरादून आया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शहनूर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 31 मार्च को आरोपित राशिद निवासी बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर मृतक का शव सूटकेस के अंदर आशारोडी क्षेत्र में जंगल से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया था। आरोपित से मृतका का एटीएम कार्ड, बैग, स्कूटी व अन्य दस्तावेज बरामद करने के लिए पुलिस ने उसे चार अप्रैल को रिमांड पर लिया गया, जहां पुलिस की टीम एसएसआइ पटेलनगर कोतवाली मनमोहन सिंह की देखरेख में आरोपित को पानीपत ले गई।

आरोपित की निशानदेही पर उसकी बहन के घर से मृतका का पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को आरोपित को जेल भेज दिया जाएगा।

यह है पूरा मामला
29 जनवरी को जमालपुर कला कनखल जिला हरिद्वार निवासी शहरूल जहां ने पटेलनगर कोतवाली में 24 वर्षीय बेटी शहनूर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि उनकी बेटी हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति विहार कालोनी में किराये के कमरे में रहती थी और ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। 26 दिसंबर 2023 से वह लापता है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शहनूर संस्कृति लोक कालोनी में राशिद निवासी बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के साथ लिव इन में रहती थी। युवती के गुम होने के बाद से राशिद भी फरार चल रहा है। पुलिस टीमों ने राशिद की तलाश शुरू कर दी, जहां शनिवार को उसे संस्कृति विहार कालोनी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपित ने बताया कि उसने 27 दिसंबर 2023 को शहनूर की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपित ने शव को सूटकेस में बंद कर आशारोड़ी क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था। पुलिस टीम आरोपित को साथ ले गई। जहां लाल रंग के सूटकेस के अंदर से शहनूर का शव बरामद किया गया।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: crime
Web Editor April 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फर्जीवाडा कर चाची ने बेच डाली दादी की जमीन, मुकदमा दर्ज
Next Article चुनाव में ग्रामीणों को पुलिस ने किया पाबंद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड April 25, 2026
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
उत्तराखंड April 25, 2026
हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान
उत्तराखंड April 25, 2026
चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized April 23, 2026

Recent Posts

  • कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
  • मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
  • हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान
  • चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
  • वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,125)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,011)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,517)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,391)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,300)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?