By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
Share
Notification Show More
Latest News
Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
उत्तराखंड
बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड
Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड
केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड
शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
उत्तराखंड

Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज

Web Editor
Last updated: 2026/11/02 at 10:34 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों में भालुओं का बढ़ता आतंक अब वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सर्दियों में सुरक्षित ठिकानों और गुफाओं में रहने वाले भालू अब आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार दस्तक दे रहे हैं। घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाने से लेकर ग्रामीणों पर हमले करने तक की घटनाएं बढ़ रही हैं। आखिर भालुओं का व्यवहार क्यों बदल रहा है और वे जंगलों से निकलकर गांवों का रुख क्यों कर रहे हैं, इसका राज अब वैज्ञानिक अध्ययन से खुलेगा। वन विभाग ने इस अध्ययन के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) को करीब 60 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

भालुओं के हमलों के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। इस वर्ष जनवरी से 30 सितंबर तक प्रदेश में भालुओं के हमलों में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। चमोली और उत्तरकाशी समेत कई पर्वतीय जिलों में भालुओं की सक्रियता से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खेतों में काम करने और मवेशियों को जंगल ले जाने तक में लोगों को खतरा बना हुआ है।

रेडियो कॉलर से खुलेगी आवाजाही की कहानी

अध्ययन के दौरान भालुओं पर रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे। इनके जरिए विशेषज्ञ चौबीस घंटे उनकी लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। इससे उनके विचरण क्षेत्र, आवाजाही के रास्तों और आबादी की ओर बढ़ने के कारणों का पता लगाया जाएगा। प्राकृतिक आवास में बदलाव, भोजन की उपलब्धता और मानवीय गतिविधियों के प्रभाव का भी विश्लेषण होगा।

अध्ययन के निष्कर्षों से बनेगी रणनीति

अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव डॉ. विवेक पांडेय के अनुसार, डब्ल्यूआईआई वैज्ञानिक तरीके से भालुओं के बदलते व्यवहार का अध्ययन करेगा। इसके आधार पर मानव-भालू संघर्ष रोकने के उपाय सुझाए जाएंगे। वन विभाग इन निष्कर्षों के आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार करेगा। उम्मीद है कि अध्ययन से पहाड़ों में बढ़ते भालू हमलों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस समाधान मिल सकेंगे।

You Might Also Like

बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी

Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग

शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड

Uttrarkash: भारी बर्फबारी के बीच केदारताल में फंसे आठ ट्रेकर्स, रेस्क्यू अभियान तेज

TAGGED: Uttarakhand Bear Behaviour Study: WII to Conduct ₹60 Lakh Research
Web Editor November 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
उत्तराखंड November 2, 2026
बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड November 1, 2026
Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड November 1, 2026
केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड November 1, 2026

Recent Posts

  • Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
  • बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
  • Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
  • केदारताल में आठ ट्रेकर्स की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से भी नहीं मिला सुराग
  • शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पर्यटकों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (18,316)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (17,827)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (17,461)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (16,746)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (16,503)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?