By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु के और दिव्यांग मतदाताओं में से अब तक 94.73 प्रतिशत ने किया मतदान
Share
Notification Show More
Latest News
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु के और दिव्यांग मतदाताओं में से अब तक 94.73 प्रतिशत ने किया मतदान
उत्तराखंड

राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु के और दिव्यांग मतदाताओं में से अब तक 94.73 प्रतिशत ने किया मतदान

Web Editor
Last updated: 2024/04/13 at 1:42 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के घर -घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। अभी तक 94.73 प्रतिशत मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका है। यह प्रतिशत अभी और बढ़ेगा। अभी तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से अधिक मतदान प्रतिशत हो चुका है। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9376 मतदाताओं और 2806 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है। 505 आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए आवेदन दिया है, वे 14 और 15 अप्रैल 2024 को मतदान करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी विजिल के माध्यम से कार्यवाही में उत्तराखण्ड देश में तीसरे स्थान पर है। राज्य में सी विजिल के माध्यम से 19 हजार 532 शिकायते प्राप्त हुई हैं, जिनका त्वरित निस्तारण किया गया है। नेशनल ग्रीवेंस एड्रसल पोर्टल के माध्यम से लगभग 02 हजार शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसमें से 05 शिकायतों पर कार्यवाही गतिमान हैं, अवशेष सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा 2666 अनुमतियां मांगी गई, सभी अनुमतियां 06 से 07 घण्टे में दी गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए 48 से 72 घण्टे का समय दिया जाता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की सुविधा के दृष्टिगत राज्य में अनेक प्रयास किये गये हैं। राज्य में पहली बार बीएलओ ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदाताओं से संपर्क करने के लिए फोन कॉल के लिए एक-एक हजार रूपये प्रदान किये गये हैं। वेब कास्टिंग टीम में लगे कार्मिकों को प्रतिदिन 300 रूपये का मानदेय दिया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों को रहने और बिस्तर की व्यवस्था करने के लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए सभी जनपदों को धनराशि भी दी गई है। ये व्यवस्थाएं जिलाधिकारी स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करवायेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं। राज्य में 60 लाख मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई है। पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए सामान ले जाने में किसी भी प्रकार से परेशानी न हो, सभी पोलिंग पार्टियों को बैग दिये गये हैं। राज्य में पहली बार पोलिंग बूथों पर बूथ हेल्थ मैनेजमेंट प्लान बनाया गया है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में पीठासीन अधिकारी सीधे संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र और डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास पूरा विवरण पहले से रहेगा।

You Might Also Like

डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू

दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे

पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी

होली के रंगों में रंगे सीएम

TAGGED: general election 13
Web Editor April 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विकासनगर के पास यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
Next Article एसजीआरआर विश्वविद्यालय में देश को कैंसर मुक्त बनाने पर की चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड March 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड March 2, 2026
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड March 2, 2026
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड March 1, 2026

Recent Posts

  • डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
  • दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
  • होली के रंगों में रंगे सीएम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,017)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,922)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,407)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,280)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,205)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?