By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लिव इन में रह रहे यूटयूबर ने युवती को सातवीं मंजिल से फेंक खुद भी कूदकर जान दी
Share
Notification Show More
Latest News
वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
उत्तराखंड
नैनीताल का ऐतिहासिक ‘ओल्ड लंदन हाउस’ खाक, महिला जिंदा जली
क्राइम
बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें
उत्तराखंड
 वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
क्राइम
क्‍या अब नए कलेवर में नजर आएगी उत्‍तराखंड कांग्रेस ?
राजनीती
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > लिव इन में रह रहे यूटयूबर ने युवती को सातवीं मंजिल से फेंक खुद भी कूदकर जान दी
क्राइम

लिव इन में रह रहे यूटयूबर ने युवती को सातवीं मंजिल से फेंक खुद भी कूदकर जान दी

Web Editor
Last updated: 2024/04/14 at 6:27 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार: रूहिल रेजीडेंसी अपार्टमेंट में किराये पर रह रहे उत्तराखंड के यूट्यूबर युवक-युवती के बीच विवाद दोनों के अंत की वजह बन गया। शनिवार सुबह छह बजे सातवीं मंजिल की बालकनी से युवक ने गुस्से में पहले पार्टनर को फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गया। दोनों ने दम तोड़ दिया। युवक गर्वित सिंह उर्फ गैरी (25) देहरादून के दून एन्कलेव और युवती नंदिनी कश्यप (25) रायपुर रोड स्थित शांति विहार की रहने वाली थी। दोनों काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इन दिनों बहादुरगढ़ में शार्ट फिल्म बनाने के लिए टीम के साथ महीने भर से ठहरे हुए थे।

अपार्टमेंट के फ्लैट बी-701 में गर्वित और नंदिनी के साथ पूरी टीम थी। पांच और लोग थे। गर्वित दो-तीन दिन से घर गया था। शनिवार अल सुबह लौटा था। वह फ्लैट में पहुंचा। वहां बाकी टीम सदस्य पार्टी कर रहे थे। इस बीच गर्वित कमरे में नंदिनी के पास पहुंचा। दोनों इसी कमरे में रहते थे। कुछ देर बाद उनमें झगड़ा हो गया।

दरवाजा अंदर से बंद था। वे झगड़ा करते हुए बालकनी में पहुंच गए। बाकी टीम के सदस्य उन्हें रोकने के लिए दूसरे कमरे की बालकनी में खड़े थे। बातचीत होती रही। एक सदस्य ने अनहोनी की आशंका में उनकी वीडियो बनानी चाही तो गर्वित ने रोक दिया। वह गुस्से में था। अगले ही पल उसने नंदिनी को ग्रिल के ऊपर से नीचे फेंक दिया। फिर खुद भी कूद गया। यह देख बाकी टीम सहम गई। सभी सीढ़ियों से नीचे दौड़े। जब पहुंचे तो दोनों जमीन पर अचेत थे। खून बिखरा था। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इधर, सेक्टर-छह थाना से पुलिस पहुंची। शव सिविल अस्पताल भेजे गए। पोस्टमार्टम रविवार को होगा। गर्वित और नंदिनी काफी समय से साथ थे। यूट्यूब पर उनके कई सारे वीडियो हैं। नंदिनी ने साल भर पहले वेब शो में काम किया था। उस दौरान की वीडियो भी गर्वित के साथ है। उनके बीच विवाद कई दिनों से था। सेक्टर-छह थाना एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि युवक-युवती के स्वजन शाम को यहां पहुंचे। उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अब आगामी कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

नैनीताल का ऐतिहासिक ‘ओल्ड लंदन हाउस’ खाक, महिला जिंदा जली

 वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर दून से दुबई तक कार्रवाई

टिहरी में चलते वाहन की छत पर चढ़कर बना रहे थे रील, पुलिस ने बना दी रेल

अस्‍सी मीटर गहरी खाई में गिरे महेंद्र के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ

TAGGED: sucidal attemt
Web Editor April 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 4.5 एकड़ भूमि की फर्जी रजिस्ट्री तैयार करने में एक और एफआइआर
Next Article प्रदेश में स्‍थापित किए जाएंगे 11729 पोलिंग बूथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
उत्तराखंड August 28, 2025
नैनीताल का ऐतिहासिक ‘ओल्ड लंदन हाउस’ खाक, महिला जिंदा जली
क्राइम August 28, 2025
बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें
उत्तराखंड August 28, 2025
 वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
क्राइम August 28, 2025

Recent Posts

  • वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
  • नैनीताल का ऐतिहासिक ‘ओल्ड लंदन हाउस’ खाक, महिला जिंदा जली
  • बगिया में खिला लिलियम तो महक उठी उम्‍मीदें
  •  वन भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
  • क्‍या अब नए कलेवर में नजर आएगी उत्‍तराखंड कांग्रेस ?

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,670)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,629)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,127)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (3,942)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (3,874)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?