By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दरोगा के युवक को थप्‍पड मारने का वीडियो वायरल, युवक निकला गुंडा
Share
Notification Show More
Latest News
Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दरोगा के युवक को थप्‍पड मारने का वीडियो वायरल, युवक निकला गुंडा
उत्तराखंड

दरोगा के युवक को थप्‍पड मारने का वीडियो वायरल, युवक निकला गुंडा

Web Editor
Last updated: 2024/05/15 at 2:32 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मित्र पुलिस का एक वीडियो मंगलवार को इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पौड़ी के चौकी इंचार्ज संजीव ममगाईं एक युवक को थप्पड़ मारते और धकियाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लोकेश्वर सिंह ने चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए जांच भी बैठा दी।

हालांकि, शाम तक जांच में यह बात सामने आई कि जिस युवक को थप्पड़ मारा गया, उसका नाम हिमांशु है। उसे गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया है। युवक को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हिमांशु मंगलवार दोपहर को बिना हेलमेट के बाइक पर दो युवतियों को ले जा रहा था। उसी दौरान चौकी इंचार्ज ने बाइक रोकने के लिए कहा। युवक ने बाइक रोकने से इनकार कर दिया, लेकिन चौकी इंचार्ज ने किसी तरह उसे आगे नहीं बढ़ने दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने चौकी इंचार्ज पर रौब गांठा। ऐसी हरकत देख चौकी इंचार्ज ने उसे पुलिस की अहमियत समझाते हुए थप्पड़ रसीद दिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु के भाई पर भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। सीओ अनुज कुमार के मुताबिक अब पूरे प्रकरण की जानकारी एसएसपी को दी जा रही है। ताकि घटना के दोनों पहलू सामने आ सकें।

दूसरी तरफ थप्पड़ खाने वाले युवक को एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर का छात्र भी बताया जा रहा है। आरोप है कि हिमांशु अपने मित्रों के साथ पौड़ी के कंडोलिया में बाइक पर बैठे थे। तभी चौकी इंचार्ज संजीव ममगाईं वहां आए और हेलमेट को लेकर पूछताछ की। आरोप है कि जब हिमांशु ने सिर्फ बाइक पर बैठे होने की बात कही तो चौकी इंचार्ज ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप यह भी है कि अभद्र भाषा के प्रयोग न करने के आग्रह पर चौकी इंचार्ज ने युवक को दो-तीन थप्पड़ रसीद कर दिए। इस घटना से गुस्साए पौड़ी परिसर के छात्र संघ ने सीओ सदर अनुज कुमार को ज्ञापन देकर अभद्रता करने वाले पुलिस कार्मिक को निलंबित करने की मांग उठाई है। छात्रों का कहना है कि यदि पुलिस भी इस तरह सरेराह मारपीट पर उतारू हो जाएगी तो अपराधियों और पुलिस में क्या फर्क रह जाएगा।

You Might Also Like

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक

मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

TAGGED: the young man turns out to be a goon, Video of Inspector slapping a young man goes viral
Web Editor May 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन
Next Article पीसीएस प्री परीक्षा अब सात जुलाई नहीं, इस दिन होगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
उत्तराखंड April 17, 2026
मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
उत्तराखंड April 15, 2026
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026

Recent Posts

  • Kedanath dham : गरुड़ चट्टी मार्ग फिर तैयार, आम आवाजाही पर रहेगा रोक
  • मानव भारती स्कूल के छात्रों ने CBSE में रचा कीर्तिमान, कृष्णा जोशी टॉपर
  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,110)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,996)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,503)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,377)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,286)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?