By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में अनिश्चतता प्रबंधन पर गेस्ट लेक्चर
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड
बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
देश-विदेश
मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में अनिश्चतता प्रबंधन पर गेस्ट लेक्चर
उत्तराखंड

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में अनिश्चतता प्रबंधन पर गेस्ट लेक्चर

Web Editor
Last updated: 2024/05/20 at 2:28 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

-कुशल नेतृत्वकर्ता हमेशा सीखने की प्रक्रिया का पालन करता
-कुशल नेतृत्वकर्त्ता व्यक्ति दूसरों को बेहतर करने के लिए करते हैं प्रेरित

डोईवाला(देहरादून): स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट (एसआरएचयू) में अनिश्चतता प्रबंधन पर एक गेस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया। जिसमें अनिश्चितता के बेहतर प्रबंधन से नेतृत्व कौशल नेतृत्व में वृद्धि पर चर्चा की गयी।

सोमवार को आदि कैलाश सभागार में आयोजित गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रेडियो मिर्ची के सह संस्थापक और निदेशक बेनेट और कोलमैन कंपनी लिमिटेड के निदेशक एपी परागी ने कहा कि व्यवसाय जगत में एक अच्छा लीडर बनने के लिए दूरदर्शिता, सत्यनिष्ठा और निर्णायकता जैसे गुणों का होना आवश्यक है। उन्होंने अपने निजी अनुभवों के द्वारा नेतृत्व करने और व्यावसायिक नेतृत्व में एक मजबूत नैतिक आधार बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक कुशल नेतृत्वकर्त्ता व्यक्ति के अंदर मौजूद गुणों को पहचानते उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने टीमों का प्रभावी ढंग से नेतृत्व और प्रबंधन करने, संगठनों के भीतर विश्वास और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सहानुभूति और भावनात्मक बुद्धिमत्ता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संचार की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह एक बेहद आवश्यक तत्व है। उन्होंने लक्ष्य प्राप्त करने, समस्याओं का हल निकालने पर संचार की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संचार हर स्तर पर नियमित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदतें हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि निरंतर सीखने की प्रक्रिया आज के तेजी से विकसित हो रहे व्यावसायिक परिदृश्य में किसी भी संस्थान या व्यक्ति की सफलता तय करती है। उन्होंने कहा कि कुशल नेतृत्वकर्ता हमेशा सीखने की प्रक्रिया का पालन करता है। उन्होंने रेडियो मिर्ची और विभिन्न अन्य व्यवसायों जैसे अग्रणी उद्यमों में अपने व्यापक अनुभवों से सीखे गए सबक साझा किए। उन्होंने सामने आई चुनौतियों, अपनाई गई रणनीतियों और महत्वपूर्ण क्षणों का जिक्र किया जिन्होंने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में एक लीडर के रूप में उनकी यात्रा को आकार दिया। इससे पूर्व स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना और कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने एपी पारिगी को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रिंसिपल डॉ. मोहित वर्मा ने सभी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग, मैनजमेंट, बॉयोसाइंस, योगा साइंस, फार्मेसी, नर्सिंग व मेडिकल के छात्र-छात्राओं सहित सभी कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश

बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स

TAGGED: Guest Lecture on Uncertainty Management at Swami Ram Himalayan University
Web Editor May 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चार धाम यात्रियों के लिए ई स्‍वास्‍थ्‍य धाम एप शुरू
Next Article कोर्ट के आदेश एसजीआरआर मेडिकल पीजी के छात्र छात्राएं नहीं कर सकेंगे धरना प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड July 26, 2026
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड July 25, 2026
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड July 25, 2026
बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
देश-विदेश July 25, 2026

Recent Posts

  • MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
  • बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
  • मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,433)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,289)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,788)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,734)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,528)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?