By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हकीम ने इलाज के बहाने दंपती का कराया मतांतरण
Share
Notification Show More
Latest News
12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > हकीम ने इलाज के बहाने दंपती का कराया मतांतरण
क्राइम

हकीम ने इलाज के बहाने दंपती का कराया मतांतरण

Web Editor
Last updated: 2024/05/27 at 5:45 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार: शामली (उत्तर प्रदेश) के एक हिंदू दंपती को विकासनगर (देहरादून) में मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। परिवार पिछले 10 साल से हरिद्वार में रह रहा है और बीते कुछ महीने से इलाज के लिए विकासनगर एक हकीम के पास जाता रहता था। आरोप है कि हकीम ने दवाई के नाम पर उन्हें चूरन दिया था, जिसे खाने के बाद वह मुस्लिम धर्म से जुड़ी बातें करने लगे। दंपती के बेटे ने रानीपुर कोतवाली में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मूलरूप से थानाभवन (शामली) के केहड़ी गांव निवासी कुंदन वर्तमान में ग्राम गढ़मीरपुर, रानीपुर (हरिद्वार) में रहता है। कुंदन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां संगीता को कमर दर्द की शिकायत थी। बीती सर्दी के दौरान किसी परिचित ने उसके पिता चरण सिंह को विकासनगर में एक हकीम के बारे में बताया। तब पिता इलाज के लिए मां संगीता को हकीम मुफ्ती आदिल के पास विकासनगर ले गए। हकीम मुफ्ती (मुस्लिम धर्मगुरु) भी है।

कुंदन का आरोप है कि हकीम मुफ्ती आदिल ने उसके माता-पिता को धन व जमीन का लालच दिया और मतांतरण कराया। कुछ दिन से उसके पिता मुस्लिम टोपी लगाकर अल्लाह-अल्लाह करते रहते हैं। आरोप है कि मौलाना पहले भी गरीब व अनपढ़ लोगों को धन का लालच देकर उनका मतांतरण कराता रहा है। चरण सिंह की पत्नी संगीता ने बताया कि वह दो बार अपने पति के साथ हकीम के यहां गई। उस दौरान हकीम ने उनके पति से करीब आधा घंटा अकेले में बात की। इसके बाद उसके पति तीन-चार बार अकेले ही हकीम के पास गए।

आरोप है कि चूरन खाने के बाद से पति का व्यवहार बदल गया। संगीता ने बताया कि उसने खुद भी चूरन खाया और उसे हकीम की दवा से आराम भी हुआ। लेकिन, पति पिछले तीन-चार दिन से मुस्लिम टोपी लगाकर कलमा पढ़ते हैं। आरोप है कि उन्होंने इस बारे में जब हकीम को फोन पर बताया तो उसने कहा कि ऐसा होता है। युवक का कहना है कि हकीम से उसे और परिवार की जान को खतरा है। लिहाजा आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि वह किसी अन्य गरीब हिंदू व अनपढ़ लोगों को बहला-फुसलाकर मतांतरण न करा सके।

युवक की शिकायत के बारे में रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने आला अधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित मुफ्ती आदिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Hakim got the couple converted on the pretext of treatment
Web Editor May 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देर रात डीएम और एसएसपी ने ली जिला कारागार में बैरकों की तलाशी
Next Article मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड May 13, 2026
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड May 10, 2026
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड May 8, 2026
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड May 8, 2026

Recent Posts

  • 12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
  • पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
  • अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
  • उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
  • सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,172)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,040)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,550)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,431)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,320)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?