By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रेेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या, दोनों गिरफ़तार
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड
मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
उत्तराखंड
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > प्रेेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या, दोनों गिरफ़तार
क्राइम

प्रेेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या, दोनों गिरफ़तार

Web Editor
Last updated: 2023/04/02 at 11:09 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादन: पति की हत्‍या के आरोप में पुलिस ने पत्‍नी और उसके प्रेमी को गिरफ़तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह सूचना मिली कि मक्कावाला के पास नदी में मक्कावाला निवासी अमजद नामक व्यक्ति का शव पड़ा है । प्रतीत होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को यहां फेक दिया है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर तत्काल मय पुलिस टीम के घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया । घटना स्थल मक्कावाला गांव के पास बरसाती नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा था जिसके आसपास स्थानीय लोग एकत्रित थे, जिनके द्वारा मृतक की शिनाख्त मौ0 अमजद पुत्र आबिद हुसैन निवासी मक्का वाला थाना राजपुर देहरादून उम्र 44 वर्ष के रुप में की गयी । मृतक राजमिस्त्री का काम करता था तथा मक्कावाला में ही किराये पर अपनी पत्नी जैतुन्निशा व 03 बच्चो के साथ रहता था । एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें बनाकर जांच शुरू की गई। मृतक की पत्नी से पूछताछ की गयी तो बहाने बनाते हुये पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी । आसपास के लोगो से पूछताछ में पता चला कि मृतक के घर पर हरिद्वार निवासी पिन्टू नाम के युवक का आना जाना था जिसे लेकर मृतक का अपनी पत्नी से मनमुटाव रहता था व अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था । इस पर मृतक की पत्नी से पुन: सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मै अपने पति के साथ खुश नही थी और मै पिन्टू से प्यार करती थी जिसे लेकर मेरा पति मुझसे मारपीट करता था । मै पिन्टू के साथ रहना चाहती थी लेकिन मेरा पति मेरे रास्ते में रोड़ा बन रहा था । इस पर मैने पिन्टू के साथ मिलकर अपने पति को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनायी । योजना के अनुसार कल मै बाजार से 04 क्वाटर देसी शराब खरीद कर लायी और अपने पति को विश्वास में लेकर उन्हे नशे में धुत कर दिया । जब मेरे पति नशे में धुत हो गये तो मैने योजना के अनुसार पिन्टू को बुला लिया और दुपट्टे का फंदा बनाकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी । जब मेरे पति ने बचने के लिये हाथ पांव चलाये तो मैने उसकी टांगे पकड़ ली थी । इस बीच मेरे बच्चे जाग गये तो मैने और पिन्टू ने उन्हे डरा धमकाकर चुप करा दिया और सबके सो जाने के बाद जब बारिश होने लगी तो अपने पति के शव को घर के बगल में नाले में फेंक दिया ताकि सुबह पता चलने पर लोगो को यह कह सकू कि किसी बाहरी आदमी ने मेरे पति के हत्या कर दी है । मृतक की पत्नी की निशानदेही पर मौके से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया गया । सहअभियुक्त पिन्टू के विषय में पूछताछ की तो बताया कि वह हत्या के बाद चला गया था लेकिन आसपास ही कही छुपा होगा क्योकि हमारी आज यहां से भागकर शादी करने की योजना थी । सहअभियुक्त पिन्टू का हुलिया पूछकर पुलिस टीम को अवगत कराकर गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया । रवानाशुदा टीम द्वारा मृतक के घर से लगभग 500 मी0 की दूरी पर स्थित एक टिन शैड से अभियुक्त लखबीर सिंह उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त पिन्टू से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार करते हुये सह-अभियुक्ता जैतून्निशा के कथनो का समर्थन किया ।
मृतक मौ0 अमजद की हत्या के सम्बन्ध में मृतक के भाई नईमुल्ला पुत्र आबिद हुसैन निवासी ग्राम नागल थाना राजपुर देहरादून द्वारा तहरीर दी गयी है जिस पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 -95/23 धारा 302/201 भा0द0वि0 बनाम जैतून्निशा आदि पंजीकृत किया गया है । हत्या में शामिल दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा । पुलिस द्वारा मृतक मौ0 अमजद के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है ।

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: uttrakhand' dehradun murder
Web Editor April 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी के पास बस खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत,25 घायल
Next Article वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व राज्यसभा सदस्‍य नरेश बंसल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उत्तराखंड April 19, 2026
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
उत्तराखंड April 19, 2026
फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
उत्तराखंड April 19, 2026
मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
उत्तराखंड April 19, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,पहले दिन 10000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, मुआवजा वितरण से बढ़ा भरोसा
  • फुटबॉल खेल रहे छात्र की गर्दन में घुसा भाला, मौत 
  • मनी बैक” प्लास्टिक योजना से बदलेगी तस्वीर, पूरे प्रदेश में लागू होगा नया मॉडल
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्टार नाइट, प्रियंका मेहर और विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,115)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,001)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,507)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,382)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,290)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?