By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्‍तराखंड में 38वें राष्‍ट्रीय खेलों की तैयारियां शुरू, मुख्‍य सचिव ने बैठक में दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
उत्तराखंड
Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
उत्तराखंड
Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
उत्तराखंड
मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन
उत्तराखंड
तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्पोर्ट्स > उत्‍तराखंड में 38वें राष्‍ट्रीय खेलों की तैयारियां शुरू, मुख्‍य सचिव ने बैठक में दिए निर्देश
स्पोर्ट्स

उत्‍तराखंड में 38वें राष्‍ट्रीय खेलों की तैयारियां शुरू, मुख्‍य सचिव ने बैठक में दिए निर्देश

Web Editor
Last updated: 2023/05/26 at 10:49 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से सम्बन्धित सभी निर्माण कार्यों में गति लाते हुए निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए गुणवत्ता के साथ ही भव्यता के साथ आयोजित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के नाते इसे एक अवसर के तौर पर देखना चाहिए। देशभर से जो प्रतिभागी इसमें भाग लेने आएंगे, उनमें प्रदेश की अच्छी छवि जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि टॉर्च रिले कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में प्रत्येक पर्यटन शहर में आयोजित किया जाए ताकि प्रदेश के पर्यटन का प्रचार प्रसार भी हो सके। उन्होंने कहा कि सभी इवेंट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाए। इस पर आने वाले व्यय को राज्य सरकार वहन करेगी। इससे कलाकारों को रोजगार भी प्राप्त होगा साथ ही प्रदेश की संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके इसके लिए सभी कार्यों को पूर्ण करने को तिथियां निर्धारित कर ली जाएं और समय से कार्य शुरू एवं पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि बजट की किसी भी प्रकार से कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने उपकरणों की खरीद, विशेष कर जो विदेशों से आयात होने हैं, का कार्य तत्काल शुरु किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वाले उपकरण में कई बार अत्यधिक समय लग जाने से निर्धारित समय तक नहीं पहुंच पाते हैं।

मुख्य सचिव ने पौड़ी के हाई एल्टीट्यूड रांशी स्टेडियम को भी राष्ट्रीय खेलों से जोड़े जाने की बात कही। कहा कि राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएं ताकि प्रदेश में खिलाड़ी इसके लिए तैयार और जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी तैयार की जाए। उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जा सकता है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री सचिन कुर्वे, श्री हरिचंद्र सेमवाल, अपर सचिव खेल श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

लक्ष्य सेन बने आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

रेल मंत्री से मिली क्रिकेटर स्नेहा राणा

दून में स्नेहा पर बरसा स्नेह 

निवेदिता व कास्वी ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए भी चयन

एसजीआरआरयू खेलोत्सव-2025 का भव्य समापन, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ओवरऑल चैम्पियन

TAGGED: 38th national game
Web Editor May 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article समान नागरिक सहिंता पर 90 फीसद काम पूरा, 30 जून तक रिपोर्ट सौंप देगी समिति
Next Article एक फोन तलाशने के लिए जलाशय से 21 लाख लीटर पानी बहाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
उत्तराखंड February 11, 2026
Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
उत्तराखंड February 11, 2026
Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
उत्तराखंड February 11, 2026
मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन
उत्तराखंड February 11, 2026

Recent Posts

  • एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
  • Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
  • Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
  • मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन
  • तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,966)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,882)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,372)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,237)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,174)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?