By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 
उत्तराखंड

एंटी नारकोटिक्स फोर्स को नई धार देने में जुटी सरकार, कैबिनेट बैठक में 22 नए पदो के सृजन को मंजूरी 

Web Editor
Last updated: 2026/02/11 at 11:05 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Govt Strengthens Anti-Narcotics Force to Boost Drug-Free Campaign

देहरादून, 11 February 2026। मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के बढ़ते नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में उत्तराखंड सरकार अब एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) को मजबूत करने में पूरी ताकत झोंकती दिख रही है। राज्य मंत्रिमंडल ने एएनएफ के ढांचागत सशक्तिकरण का अहम फैसला लेते हुए मुख्यालय स्तर पर 22 नए पद सृजित करने को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय साफ संकेत देता है कि सरकार “ड्रग फ्री उत्तराखंड” के संकल्प को महज़ नारा नहीं, बल्कि ठोस प्रशासनिक कार्रवाई में बदलने के मूड में है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में कुल छह महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मीडिया सेंटर में सचिव सूचना शैलेश बगौली ने इन निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में पुलिस बल से प्रतिनियुक्ति पर कार्मिक तैनात किए जाते थे, लेकिन 2022 में गठित इस फोर्स के लिए अब अलग और स्थायी ढांचा खड़ा करने की शुरुआत हो गई है।
सरकार के फैसले के तहत राज्य मुख्यालय में पहली बार एएनएफ के लिए 22 पद सृजित किए जाएंगे। इनमें एक पुलिस उपाधीक्षक, दो ड्रग निरीक्षक, एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी, आठ आरक्षी और दो आरक्षी चालक शामिल हैं। इससे न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी और कार्रवाई तेज होगी, बल्कि जांच और अभियोजन की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी बन सकेगी।
मंत्रिमंडल के निर्णयों में वन विभाग के दैनिक श्रमिकों के लिए भी राहत भरी खबर है। सरकार ने 589 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन देने का फैसला किया है। वन विभाग और वन विकास निगम में कुल 893 दैनिक श्रमिक कार्यरत हैं, जिनमें से 304 को पहले ही न्यूनतम वेतन का लाभ मिल रहा है।
इसके अलावा कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआई) के ढांचे का भी व्यापक पुनर्गठन किया गया है। “उत्तराखण्ड कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवा नियमावली, 2026” के तहत अब कुल 94 पद स्वीकृत होंगे, जिससे चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी। वहीं कोविड-19 के दौरान पारित पेमेंट ऑफ बोनस (उत्तराखण्ड संशोधन) विधेयक, 2020 को वापस लेने का भी निर्णय लिया गया है।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

TAGGED: accelerating the drug-free Uttarakhand mission along with key cabinet decisions on workers’ welfare and ESI reforms., The Uttarakhand government has approved 22 new posts to strengthen the Anti-Narcotics Force
Web Editor February 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
Next Article मुख्यमंत्री ने देखी ‘गौदान’ फिल्म, बताया गौ संरक्षण पर प्रेरणादायी प्रयास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड April 11, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
  • बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,107)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,994)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,498)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,374)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,284)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?