रुड़की : रुडकी क्षेत्र में कांवड मेले में आई एक महिला से दुष्कर्म का मामला साने आया है। महिला का आरोप है कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले दंपति ने यह कृत्य किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफतार भी कर लिया है।
शनिवार रात को रुडकी में एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने पुलिस को बताया कि करीब 20से 25 दिन पहले वह कांवड यात्रा पर हरिद्वार आई थी। रुडकी में वह एक दुकान पर अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए गई। वही उसकी युवक से मुलाकात हुई। युवक किसी बहाने से उसे अपने साथ पास में ही किराए के कमरे में ले गया।वहां उसकी पत्नी भी मौजूद थी। इस दौरान उसे नशे के इंजेक्शन दिए गए और दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने साकिब निवासी बरला, थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी रेलवे स्टेशन रोड, रुड़की व उसकी पत्नी खुशी उर्फ आयशा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।