By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्‍यमंत्री ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में लिया जंगल सफारी का लुत्‍फ
Share
Notification Show More
Latest News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
उत्तराखंड
कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
उत्तराखंड
आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबॉडी लाइब्रेरी, इलाज होगा तेज़ और सस्ता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्‍यमंत्री ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में लिया जंगल सफारी का लुत्‍फ
उत्तराखंड

मुख्‍यमंत्री ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में लिया जंगल सफारी का लुत्‍फ

Web Editor
Last updated: 2023/10/13 at 10:06 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी की और पर्यटकों के साथ बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ भी चर्चा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने हाथियों को गुड़ एवं चना खिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉर्बेट वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में विश्व प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय से कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कॉर्बेट से लगे गांवों के लोगों के लिए सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने वनभूमि में अतिक्रमण के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कॉर्बेट में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रबन्धन देने की आवश्यकता है जिससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा वही इससे कॉर्बेट में कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने सीमान्त क्षेत्र आदि कैलाश, पार्वती कुण्ड, जागेश्वर धाम का भ्रमण किया। उनकी अगुवाई में बाबा केदारनाथ धाम का चहुमुखी विकास हुआ है। केदारधाम के विकसित होने से पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कुमाऊं के पौराणिक मन्दिरों को मानस खण्ड के अन्तर्गत मन्दिर माला मिशन में जुड़ने से कुमाऊं में पर्यटन कारोबार को एक नया मुकाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। केदारनाथ धाम के पुननिर्माण कार्य व बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान के तहत कार्य तेजी से हो रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं के पौराणिक मन्दिरों व धार्मिक स्थलों को मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन से जोड़ा जा रहा है। मानस खण्ड के अन्तर्गत पौराणिक मन्दिरों के विकास से पर्यटकों को आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ भ्रमण के दौरान राज्य की 4200 करोड़ की योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ में मेडिकल कालेज बन रहा है साथ ही पिथौरागढ से टकनपुर ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

You Might Also Like

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन

टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’

कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 

आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबॉडी लाइब्रेरी, इलाज होगा तेज़ और सस्ता

TAGGED: uttrakhand jungle safar
Web Editor October 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रानी मुखर्जी ने किए बदरी केदार के दर्शन
Next Article फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण : कई सफेदपोश भी एसआईटी के रडार पर, अब तक 18 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड January 23, 2026
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड January 23, 2026
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
उत्तराखंड January 22, 2026
कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
उत्तराखंड January 22, 2026

Recent Posts

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
  • टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
  • एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
  • कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
  • आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबॉडी लाइब्रेरी, इलाज होगा तेज़ और सस्ता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,939)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,864)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,360)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,222)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,156)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?