देहरादून : देहरादून में पुलिस को डकैतों ने खुली चुनौती दी है। पुलिस मुख्याालय के ठीक पीछे और सचिवालय के पास राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेलर्स में दिन दहाडे हथियार बदमाशों ने स्टाफ को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया।
करीब 10 से 15 करोड़ रुपये मूल्य के गहने लूटने की बात आ रही सामने। घटना के वक्त शहर का अधिसंख्य पुलिस बल पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में व्यस्त था। बदमाश धारा चौकी से चंद कदम दूर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार शोरूम के अंदर चार लोग घुसे थे। इनमे से एक ऐसा था जिसे शोरूम के बारे में पूरी जानकारी थी। डकैती की घटना के बाद दो बदमाश सिटी बस से फरार हुए थे। ये दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पांच एसओ, 3 सीओ व लोकल पुलिस लगाई गईं है।