By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कार का क्‍लेम पानेे का डिप्‍टी जेलर ने रची साजिश
Share
Notification Show More
Latest News
मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
उत्तराखंड
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड
SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > कार का क्‍लेम पानेे का डिप्‍टी जेलर ने रची साजिश
क्राइम

कार का क्‍लेम पानेे का डिप्‍टी जेलर ने रची साजिश

Web Editor
Last updated: 2023/12/16 at 9:06 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में होटल के बाहर से हुई कार चोरी का मास्टरमाइंड खुद कार का स्वामी अंबाला सेंट्रल जेल का डिप्टी जेलर निकला। भगवानपुर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपित डिप्टी जेलर ने यह साजिश कार के इंश्योरेंस का क्लेम पाने के लिए रची थी। इसमें उनके रिश्तेदार भी शामिल थे। पुलिस ने कार को मंडावर से लावारिस हालत में बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, इसी दो दिसंबर को पवन कुमार निवासी गोहना, थाना बरोदा, सोनीपत (हरियाणा) ने कार चोरी की तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया कि एक दिसंबर की रात वह अपने बहनोई यश हुड्डा जोकि अंबाला सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर हैं, की कार लेकर हरिद्वार जा रहा था। रात में पवन और कार का चालक सुमित भगवानपुर के होटल फ्लोरा में रुके। कार होटल के बाहर खड़ी थी। रात में दो लोग बाइक से आए और उनमें से एक कार लेकर फरार हो गया।

भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि यह घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उसकी फुटेज खंगाली गई तो आरोपितों की पहचान दुष्यंत निवासी किशनपुरा, पीपली, कुरुक्षेत्र और प्रमेंद्र चैहल निवासी गंगाना, सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई। आगे की छानबीन में पता चला कि घटना वाली रात कार चालक सुमित और दुष्यंत की लगातार बात हो रही थी। ऐसे में शक की सुई सुमित की तरफ घूमी। पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू की तो पता चला कि घटना वाली रात कार स्वामी डिप्टी जेलर भी हरिद्वार में थे और पवन, सुमित व दुष्यंत के संपर्क में थे। इसके बाद सुमित और दुष्यंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो साजिश का पर्दाफाश हुआ।

निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस ने चोरी हुई कार गुरुवार शाम भगवानपुर के मंडावर क्षेत्र से बरामद कर ली। सुमित और दुष्यंत ने पूछताछ में बताया कि यह साजिश डिप्टी जेलर ने कार के इंश्योरेंस का क्लेम पाने के लिए रची थी, जिसमें पवन के साथ दुष्यंत और प्रमेंद्र चैहल भी शामिल थे।

निरीक्षक रमेश तनवार के मुताबिक, डिप्टी जेलर यश हुड्डा ने लगभग दो माह पहले यह साजिश रची थी। यही नहीं, जिस कार के इंश्योरेंस का क्लेम लेने के लिए साजिश रची गई, उसे हुड्डा ने कुछ समय पहले कबाड़ में कटवा दिया था। निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि पहले हुड्डा के पास निशान कंपनी की कार थी। उसे कबाड़ में कटवाने के बाद हुड्डा ने एक परिचित से हादसे में क्षतिग्रस्त उसकी रिनोल्ट कंपनी की कार औने-पौने दाम पर खरीद ली। इस कार में पुरानी कार की नंबर प्लेट लगा ली। साथ ही फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी की मदद से पुरानी कार का इंश्योरेंस कराया और उसका क्लेम वसूलने के लिए भगवानपुर में कार चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराई।

You Might Also Like

हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

TAGGED: crime
Web Editor December 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित एलुमनी मीट में पूर्व छात्र-छात्राओं ने ताजा की पुरानी यादें
Next Article बिना चिन्हित किए आदमखोर बाघ मारने के आदेश पर रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
उत्तराखंड March 9, 2026
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम March 9, 2026
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड March 9, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड March 9, 2026

Recent Posts

  • मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
  • हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
  • आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,029)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,932)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,419)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,289)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,216)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?