By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अल्‍मोडा से भी जुडी है फिल्‍म 12th फेल की कहानी
Share
Notification Show More
Latest News
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अल्‍मोडा से भी जुडी है फिल्‍म 12th फेल की कहानी
उत्तराखंड

अल्‍मोडा से भी जुडी है फिल्‍म 12th फेल की कहानी

Web Editor
Last updated: 2024/01/06 at 11:09 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

अल्मोड़ा: इन दिनों 12th Fail Movie की चर्चा हर जगह हो रही है। जिसने इस फिल्म को देखा, वो भावुक हुआ। फिल्म में मनोज शर्मा नाम के युवक की कहानी दिखाई गई है, जो एक आईपीएस अधिकारी हैं।

उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए ना जाने क्या-क्या किया, शायद इस बारे में मौजूदा वक्त में सोच नहीं सकता है। फिल्म की कहानी भावुक कर सकती है लेकिन असल में जिस व्यक्ति ने वो रास्ता तय किया है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

12th Fail Movie में आईपीएस मनोज शर्मा की पत्नी IRS श्रद्धा जोशी के संघर्ष को भी दिखाया है। IRS श्रद्धा जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। सफलता मिलने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

Almora : कौन हैं IPS मनोज शर्मा व IRS श्रद्धा जोशी?
महाराष्‍ट्र कैडर में UPSC 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार मूलरूप से मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले की जोरा तहसील के गांव बिलगांव के रहने वाले हैं जबकि इनकी पत्‍नी श्रद्धा जोशी यूपीएससी 2007 बैच की भारतीय राजस्‍व सेवा की अधिकारी हैं। मूलरूप उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा की रहने वाली हैं।

12 FAIL फिल्म के हिट होने के बाद लोग आईपीएस मनोज शर्मा और आईएफएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं। दोनों ने कई इंटरव्यू भी दिए हैं और जिंदगी के उतार चढ़ाव के बारे में बताया।

Almora : एक इंटरव्यू का अंश- IRS श्रद्धा जोशी और IPS मनोज शर्मा
IRS श्रद्धा जोशी ने बताया कि मैं UPSC की तैयारी करने अल्‍मोड़ा से दिल्‍ली आई थी। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की Drishti IAS कोचिंग ज्‍वाइन की। जिस दिन पहली बार कोचिंग गई उसी दिन UPSC प्री का रिजल्‍ट आया था।’

IRS श्रद्धा जोशी आगे कहती हैं कि ‘तब मैं मनोज कुमार शर्मा से पहली बार मिली थी तब इन्‍होंने बिना कोचिंग के यूपीएससी प्री पास की थी। इसके बावजूद मनोज शर्मा बेहद सादगी से मिले। बात की। वह चमत्‍कारिक अनुभव था।’

मनोज कुमार शर्मा कहते हैं कि ‘दृष्टि आईएएस कोचिंग में जब श्रद्धा मेरे से यूपीएससी में हिंदी साहित्‍य के टिप्‍स लेने आई थीं तब बोलीं कि क्‍या आप मनोज शर्मा हैं? मैंने हां में जवाब दिया और पूछा कि आप? जवाब था-मैं श्रद्धा अल्‍मोड़ा से। मुझे यह नाम बहुत अच्‍छा लगा था।’

Almora : श्रद्धा जोशी 12वीं में टॉपर रही
मनोज शर्मा 12वीं परीक्षा में एक बार फेल हो गए थे। फिल्म में भी इस बात का जिक्र हुआ है। मनोज कुमार शर्मा 12वीं में फेल हो गए। वहीं, श्रद्धा जोशी 12वीं में टॉपर रही। ये कहती हैं कि पहले अल्‍मोड़ा उत्‍तराखंड की बजाय उत्‍तर प्रदेश का ही हिस्‍सा हुआ करता था। उस समय श्रद्धा जोशी ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में स्‍टेट लेवल पर 13वीं रैंक हासिल की थी।

दिल्‍ली में तैयारी करते हुए श्रद्धा जोशी का चयन उत्‍तराखंड में डिप्‍टी कलेक्‍टर व मनोज शर्मा चौथे प्रयास में प्रयास में आईपीएस बने। फिर दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद श्रद्धा जोशी ने फिर यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार आईआरएस बनीं।

मनोज कुमार शर्मा महाराष्‍ट्र कैडर के आईपीएस हैं। नांदेड़, गढचिरौली, नागपुर, कोल्‍हापुर, चंद्रपुर, डीसीपी जोन वन मुम्‍बई में पोस्‍टेड रहे हैं। वर्तमान में डीआईजी सीआईएसएफ हैं। मुम्‍बई एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी इन्‍हीं के पास है।

You Might Also Like

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश

अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

TAGGED: 12th fail movie
Web Editor January 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शासन ने समूह ग की 12 परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परिधि से किया बाहर
Next Article जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नहीं मिल रहे पर्याप्‍त सैंपल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड April 29, 2026
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड April 29, 2026
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
  • मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,132)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,019)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,527)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,406)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?