By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Share
Notification Show More
Latest News
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
क्राइम

पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Web Editor
Last updated: 2024/04/08 at 9:35 AM
Web Editor
Share
7 Min Read
SHARE

देहरादून : देशभर में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले “साईबर ठगों के गिरोह” का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरप्तार कर उनसे से 1,31,100/- रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 02 पासबुक, 07 बैंकों की चैक बुक बरामद की गई है। गिरोह के सदस्य ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्यों तेलांगना, आन्ध्राप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र के निवासियों का चूना लगा रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि प्रधानमन्त्री मुद्रा लोन योजना के नाम से देश भर में कई राज्यों के लोगों के साथ उन्हे लोन दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। इसी के दृष्टिगत एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा गृह मंत्रालय के 14C के विभिन्न वेब पोर्टलों का अवलोकन करने पर पाया कि मुद्रा लोन योजना के नाम पर ऑनलाईन ठगी करने वाले कुछ संदिग्ध मोबाईल नम्बर वर्तमान में थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र में रहकर कोई साईबरों ठगों का गिरोह भिन्न-भिन्न मोबाईल नम्बरों से देश भर में कई नागरिकों के साथ साइबर ठगी की घटनाओं को कर रहा है। इस पर एसटीएफ की टीम को गहनता से जांच कर गिरोह को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये। जांच के दौरान विभिन्न मोबाईल नम्बरों के डेटा का विश्लेषण किया गया साथ ही कई संदिग्ध बैंक एकाउंटस के लेन देन का विवरण चैक किया गया तो पता चला कि इन संदिग्ध बैंक खातों में देशभर के करीब हर राज्य से अलग अलग लोंगो द्वारा प्रतिदिन 25 से 30 हजार रूपये की किस्तों में लाखों रूपये जमा किये जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया प्रकाश में आये संदिग्ध 03बैंक खातों में ही पिछले 02 माह में करीब 1.5 करोड रूपये जमा किये गये और निकाले गये थे। इन खातों में तेलंगना, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र कर्नाटक से ज्यादा धनराशि जमा की गयी थी। इस सम्बन्ध में दक्षिण भारत के राज्यों में ऑन लाइन ठगी की घटनाओं का सरसरी विश्लेषण किया गया तो सैकड़ो ऐसी शिकायतें मिली हैं जिनसे मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी की जा रही थी। जिनमें से अभी तक 35 शिकायतें तेलंगना, आन्ध्रा और महाराष्ट्र राज्य में दर्ज पायी गयी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बताया कि इस गिरोह के सम्बन्ध में यह जानकारी पुख्ता तो हो गयी थी कि यह गिरोह प्रेमनगर क्षेत्र में रह रहा है परन्तु यह गिरोह कहां से संचालित हो रहा है उसके बारे में जानकारी नहीं हो पा रही थी क्योंकि इस गिरोह के सदस्यों द्वारा केवल फर्जी सिम को इस्तेमाल किया जा रहा था और उसमें तकनीक का प्रयोग करके अपने लोकेशन को कहीं दूर दिखाया जा रहा था, इस पर एसटीएफ टीम को एक सटीक कार्ययोजना बनाकर पिछले 15 दिनों से प्रेमनगर क्षेत्र में ही रहकर इस गिरोह के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिये निर्देश दिये गये जिसके परिणाम स्वरूप इस गिरोह के दो सदस्यों को थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरप्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी। पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ में इस गिरोह का सरगना दीपक राज शर्मा पुत्र रामलौट शर्मा निवासी ग्राम विशुनपुर, छोटेपट्टी, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश है जिसकी तलाश की जा रही है।

ऐसे करते थे ठगी
इस गिरोह के मुख्य सदस्य राहुल चौघरी उर्फ राहुल कनौजिया बताया गया कि उसके पास कोई काम धन्धा नहीं था। मैं 12 वी पास हूँ। मैं दीपक राज शर्मा के गांव के बगल के गांव का रहने वाला हूँ वो ही मुझे गांव से देहरादून लाया था। दीपक राज शर्मा यहां देहरादून में पिछले 4-5 सालों से रह रहा है। उसी ने मुझे यह काम बताया था कि कॉल करने लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में यह बताकर कि वह इस योजना कार्यालय का सरकार कर्मचारी है और फिर उन्हें मुद्रा लोन दिलाने में मदद कर सकता है फिर उसके बाद मुद्रा लोन को स्वीकृत होना बताना जिसके लिये सरकार से ज्यादा सब्सीडी पाने के लिये कमीशन और प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में अपने बताये गये बैंक खातों में स्वीकृत कराये गये लोन के मुताबिक 05 से 10 प्रतिशत धनराशि को जमा करा दिया जाता है। जिसके लिये सभी खाते एवं प्रयोग किये जाने वाले मोबाईल नम्बर फर्जी प्रयोग किये जाते हैं। इस पूरे गैंग को दीपक राज शर्मा संचालित कर रहा था उसके दक्षिण भारत के राज्यों के लोगों से मुद्रा लोन योजना के नाम धोखाधड़ी करने के लिये 4-5 लडके आन्ध्र प्रदेश आदि राज्यों के रखे हुये थे। इसके लिये सभी खाते फर्जी खोले गये थे और फर्जी मोबाइल नम्बर भी इन खातों से जुडे हुये हैं। जैसे ही पैसे जमा होता मैसेज मिलते ही तत्काल एटीएम से पैसों को निकाल दिया जाता था। ठगी के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले सारे सिम कार्डस फर्जी आईडी पे लिये जाते हैं जिन्हे प्रति सिम 1000/- रूपये में खरीदता है। 3-4 महीने बाद उन खातों के एटीएम को एवं प्रयोग किये गये मोबाईल सिम को तोडकर फेंक देते हैं। सारे गिरोह का मास्टर माईन्ड दीपक राज शर्मा है ठगी पैसों से ही सुद्धोवाला में एक जमीन खरीदकर उस पर अपना हॉस्टल बना रहा है एवं ठाकुरपुर में नित्या रेडिमेड गार्मेंट नाम से दुकान भी खोल रखी है। हम लोग प्रत्येक सप्ताह में करीब 5 से 6 लाख की ठगी कर लेते हैं। इस सम्बन्ध में साईबर थाना देहरादून पर धारा-420/467/468/471/201/34 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीकृत किया गया है। इस घटना के अनावरण में पुलिस उपाधीक्षक श्री अंकुश मिश्रा एवं गृह मंत्रालय के आई4सी के सीईयो डॉ राजेश कुमार एवं उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही है।

You Might Also Like

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

लिव-इन पार्टनर की हत्या मे आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

TAGGED: crime in uttrakhnand
Web Editor April 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं आएगा नजर
Next Article देहरादून के आसपास क्षेत्र में धमाके की आवाज, पुलिस ने कहा भयभीत न हों
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड March 28, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड March 28, 2026
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड March 27, 2026
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
  • देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,070)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,967)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,466)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,336)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,254)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?