By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आवासीय परियोजना का अवैध एरिया को सील
Share
Notification Show More
Latest News
बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
उत्तराखंड
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > आवासीय परियोजना का अवैध एरिया को सील
उत्तराखंड

आवासीय परियोजना का अवैध एरिया को सील

Web Editor
Last updated: 2024/05/02 at 4:14 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : अवैध निर्माण के प्रति मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी निरंतर कड़ा रुख अपना रहे हैं। नियमों के दायरे में रहकर निर्माण करने की बार-बार की हिदायत के बाद अब एमडीडीए ने बंशीवाला में जैमिनी पैकटेक बिल्डर की आवासीय परियोजना सेरेन ग्रीन्स के अवैध एरिया को सील कर दिया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जैमिनी बिल्डर के परियोजना क्षेत्र में मनी लॉन्ड्रिंग में अटैच संपत्ति पर अतिक्रमण के मामले में निगाहें टेढ़ी कर चुका है।

पछुवादून के बंशीवाला में जैमिनी बिल्डर की आवासीय परियोजना सेरेन ग्रीन्स में विला खरीदार लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिसको लेकर एमडीडीए के साथ ही उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में वाद दायर किया गया है। जिसमें यहां के निवासियों का आरोप है कि परियोजना के ब्रोशर के विपरीत भिन्न स्थल पर ग्रीन एरिया आधे-अधूरे ढंग से दिखाया है। नक्शे व ब्रोशर में भिन्नता के साथ ही अवैध निर्माण का मामला भी प्रकाश में आया।

जिस पर एमडीडीए ने अवैध निर्माण बंद करने का आदेश जारी करते हुए सीलिंग नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, इसका अनुपालन देखने को नहीं मिला। इसको लेकर roundthewatch.com न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता के साथ इस मामले को कवर किया। जिसका संज्ञान लेकर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। अब एमडीडीए की टीम ने आठ तल की निर्माणाधीन सेरेन ग्रीन्स आवासीय परियोजना के अवैध एरिया को सील कर दिया है।

इसके अलावा एमडीडीए ने मसूरी में श्रीनगर एस्टेट व झड़ी पानी मे आवासीय भवन के अवैध निर्माण को सील कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता मनीष रावत, अनुज पांडे, सुपरवाइजर सतीश, संजीव उदय आदि शामिल रहे। उपाध्यक्ष ने चेताया कि दोबारा मानकों की अनदेखी पर और कड़ा रुख अपनाया जाएगा। अनियोजित निर्माण करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

जैमिनी बिल्डर के परियोजना क्षेत्र में ईडी ने 02 और संपत्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अटैच किया है। परियोजना के मुख्य क्षेत्र में स्थित संपत्ति को निर्माण की जद में लिए जाने के मामले में ईडी सीमांकन कराने के साथ खोदे गए गड्ढे को भरवा चुकी है। इसके अलावा यहां 02 अन्य संपत्ति को भी अटैच किए जाने की जानकारी मिली। जिसके सीमांकन के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ ईडी ने दूसरे दिन भी कार्रवाई की। 01 स्थल पर श्रमिकों के लिए अस्थाई ढांचे मिले, जबकि सामान रखवाने का गोदाम भी पाया गया। अन्य स्थल पर खेती की जानी भी पाई गई। ईडी ने निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण को शीघ्र हटा दिया जाए।

You Might Also Like

बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि

अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 

2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल

रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

TAGGED: invalid area
Web Editor May 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Next Article मुख्‍य सचिव ने लिया केदारनाथ में निर्माण कार्योंं का जायजा, कहा, अतिरिक्त श्रमिक लगाकर यात्रा से पहले पूरे करें सभी जरूरी कार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
उत्तराखंड November 27, 2026
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड November 26, 2026
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड November 24, 2026
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड November 23, 2026

Recent Posts

  • बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
  • अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
  • मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
  • 2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,732)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,528)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,947)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,391)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,978)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?