By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में क्लिनिकल ऑडिट पर कार्यशाला आयोजित
Share
Notification Show More
Latest News
12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में क्लिनिकल ऑडिट पर कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में क्लिनिकल ऑडिट पर कार्यशाला आयोजित

Web Editor
Last updated: 2024/05/09 at 11:38 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

डोईवाला (देहरादून): हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में नर्सिंग गुणवत्ता विभाग, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग और हेल्मियर इंडिया के सहयोग से क्लिनिकल ऑडिट और गुणवत्ता सुधार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हिमालयन अस्पताल और हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग से 36 नर्सों ने प्रतिभाग किया।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के चौखम्बा सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक (अस्पताल सेवाएं) डॉ. हेम चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि क्लिनिकल ऑडिट अन्य प्रकार के ऑडिट से अलग है। अस्पताल सेवा से जुड़ा क्षेत्र है, जिसमें निरंतर सुधार की जरूरत होती है। क्लिनिकल ऑडिट का उद्देश्य गुणवत्ता, स्वास्थ्य देखभाल में सुधार, प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए किया जाता है। हिमालयन अस्पताल को अपनी गुणवत्तापरक सेवाओं के लिए एनएबीएच की मान्यता मिली है। हमें गुणवत्ता सुधार के निरंतर क्लिीनिकल ऑडिट करना होगा। उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। ट्रेनर तान्या सेठ ने प्रतिभागियों को क्लिनिकल ऑडिट की खोज, विकास, प्रकार और क्रियान्वयन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने गुणवत्ता सुधार परियोजनाओं में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी साझा की। इस दौरान इस वर्ष की थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्यः देखभाल की आर्थिक शक्ति का अनावरण भी किया गया।

इससे पूर्व आयोजन समिति अध्यक्ष रीना हाबिल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सेवाओं में गुणवत्ता सुधार पहल को बढ़ावा देने के साथ ही नर्स और शिक्षकों की दोहरी भूमिका निभा रहे कर्मचारियों को सशक्त बनाना इस कार्यशाला का उद्देश्य है।  सोलोमन थपलियाल और योग्यता कंडवाल के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यशाला में डॉ. डीसी. जोशी, डॉ. कमली प्रकाश, उपमा जॉर्ज, जैबूनिशा, तृष्णा सरकार, काजोल अरोड़ा, विनीता कंडवाल, कविता नौडियाल, ममता भाकुनी, तनुजा नेगी, महेश सकलानी, अंकित बौराई उपस्थित रहे।

अस्थमा जागरूकता को लेकर सेमिनार आयोजित
हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग (एचसीएन) में अस्थमा के प्रति जागरूकता को लेकर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को अस्थमा बीमारी के लक्ष्ण व बचाव की जानकारी दी गई। हिमालयन अस्पताल पल्मोनरी विभागाध्यक्ष डॉ.राखी खंडूरी ने कहा कि अस्थमा फेफड़ों की एक पुरानी बीमारी है जिसमें सांस लेने में समस्या होती है। अस्थमा के लक्षणों में सांस फूलना, खांसी, घरघराहट और सीने में जकड़न होना के शामिल है। ये लक्षण आवृत्ति और गंभीरता में भिन्न होते हैं। यह दिन इस वर्ष अस्थमा शिक्षा सशक्तिकरण पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को अस्थमा जैसी सांस की बीमारी के जोखिम को कम करने और इससे लड़ने के लिए बारे में जागरूक करना है। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ.संचिता पुगाजंडी, डॉ. कमली प्रकाश, प्रिती प्रभा, अंकित सिंह उपस्थित रहे।

You Might Also Like

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला

पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ

अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति

उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी

सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

TAGGED: workshop on health
Web Editor May 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ पहुंची चल विग्रह पंचमुखी डोली, शुक्रवार सुबह सात बजे खुलेंगे कपाट
Next Article कबाडी की दुकान में धमाका, आठ घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड May 13, 2026
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड May 10, 2026
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड May 8, 2026
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड May 8, 2026

Recent Posts

  • 12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
  • पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
  • अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
  • उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
  • सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,172)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,040)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,550)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,431)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,320)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?