By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चार धाम यात्रा : गंगोत्री यमुनोत्री में भीड नियंत्रण के लिए कुछ समय को चिन्हित स्थानों रोके जा रहे वाहन
Share
Notification Show More
Latest News
पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > चार धाम यात्रा : गंगोत्री यमुनोत्री में भीड नियंत्रण के लिए कुछ समय को चिन्हित स्थानों रोके जा रहे वाहन
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा : गंगोत्री यमुनोत्री में भीड नियंत्रण के लिए कुछ समय को चिन्हित स्थानों रोके जा रहे वाहन

Web Editor
Last updated: 2024/05/11 at 1:44 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

उत्‍तरकाशी : जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री सुव्यवस्थित तरीके के दर्शन कर रहे हैं। भीड प्रबंधन तथा ट्रैफिक के सुचारू संचालन हेतु यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों को चिन्हित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए रवाना करवाया जा रहा है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही सुव्यस्थित और सुचारू बनी हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आयुक्त गढ़वाल मंडल को निर्देशित किया गया था कि चार धाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक कर ली जाए और समस्त हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाये।आयुक्त द्वारा अवगत कराया चार धाम की समस्त व्यवस्थाएं ठीक कर ली गई है।
गत दिन अक्षय तृतीया के पर्व से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही बडी संख्या में श्रद्धालुजनों के आगमन सिलसिला शुरू हो गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा भीड प्रबंधन तथा ट्रैफिक संचालन के लिए चरम यात्राकाल के दिवसों हेतु तय किए गए प्रबंध यात्रा के पहले दिन से ही लागू कर दिए हैं। यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुँचने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रेगुलेट करने के साथ ही जानकीच‌ट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर डडी-कंडी व घोडे खच्चरों को रोटेशन के अनुसार चलाया जा रहा है। इसके साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अत्यधिक भीड भाड वाले दिनों के लिए बनाये गए भंडेलीगाड के लगभग ढाई किमी लंबे वैकल्पिक वनमार्ग को भी पहले ही दिन से ही घोड़े-खच्चरों की एकतरफा जाने के लिए उपयोग में लाया गया है। इन प्रबंधों के चलते यमुनोत्री पैदल मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही सुव्यवस्थित और सुचारू बनी हुई है। आज इस मार्ग पर जाम लगने जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं हुई है।

पुलिस के द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर संकरे व संवेदनशील स्थानों पर गेट व वनवे सिस्टम से यातायात संचालित किया जा रहा है। इसके लिए डामटा, दोबाटा, पालीगाड, रानाचट्टी एवं फूलचट्टी में एक तरफ के वाहनों को कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए खाना करवाया जा रहा है। जानकीचट्टी में नई पार्किंग के निर्माण एवं अतिक्रमण हटाए जाने के फलस्वरूप पार्किंग की व्यवस्था भी बेहतर हुई है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज एक बैठक लेकर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की औरअधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री मार्ग पर सुविधाजनक स्थानों पर वाहनों को रोक कर नियंत्रित तरीके से आगे के लिए रवाना करवाए जाने से जाम की समस्या से निपटने में मदद मिल रही है और पैदल मार्ग पर भी आवाजाही को सुव्यस्थित व सुरक्षित बनाए रखने में सहूलियत होगी। लिहाजा सभी पक्षों को इन व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग करना चाहिए।

You Might Also Like

पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी

नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर

कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 

पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का

TAGGED: uttrakhand char dham yatra: gangotri yamunotri
Web Editor May 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही है पैनी नजर
Next Article रविवार को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, दोपहर तक केदारनाथ में किए 40 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
उत्तराखंड June 26, 2026
नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
उत्तराखंड June 26, 2026
कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
उत्तराखंड June 26, 2026
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड June 23, 2026

Recent Posts

  • पर्वतीय कृषि की चुनौतियों का समाधान नवाचार से होगा: धामी
  • नेपाल पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट, अब यूरोप और मध्य-पूर्व के बाजारों पर नजर
  • कम बारिश की आशंका पर शिवराज ने किसानों को चेताया ,रणनीति बदलने की अपील
  • टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
  • पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,284)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,146)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,638)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,568)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,400)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?