By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्‍वजन ने किया नशे से दूर रहने का वायदा, तब दी शव दफनाने के लिए कब्रिस्‍तान में दो गज जमीन
Share
Notification Show More
Latest News
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड
सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > स्‍वजन ने किया नशे से दूर रहने का वायदा, तब दी शव दफनाने के लिए कब्रिस्‍तान में दो गज जमीन
उत्तराखंड

स्‍वजन ने किया नशे से दूर रहने का वायदा, तब दी शव दफनाने के लिए कब्रिस्‍तान में दो गज जमीन

Web Editor
Last updated: 2024/05/23 at 7:59 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

विकासनगर: नशा करने और नशे की सामग्री बेचने वाले एक परिवार को सामाजिक बहिष्कार की ऐसी कीमत चुकानी पड़ी कि युवक की मृत्यु पर गांव वालों ने न तो कब्रिस्तान में दफनाने की इजाजत दी न ही नमाज-ए-जनाजा पढ़ने दिया गया। इसे लेकर गांव में पंचायत हुई। काफी देर तक विवाद होता रहा।

बाद में ग्राम प्रधान और गांव के अन्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाया गया। परिवार के लोगों ने नशे से संबंधित गतिविधियों में शामिल नहीं रहने का लिखित वादा किया तब मृतक को दफनाने और नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई।

ग्राम पंचायत खुशहालपुर में नशा बेचने और नशा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सामाजिक परिवर्तन नामक संस्था ने मुहिम चलाई है। करीब सात हजार आबादी वाले इस गांव में दो बार पंचायत हो चुकी है। जो परिवार नशे की गतिविधियों में शामिल रहे हैं उन्होंने भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया है लेकिन एक परिवार पर आरोप है कि उसने न तो पंचायत में भागीदारी की और न नशे से खुद को दूर रखा।

इस पर गांव वालों ने पंचायत कर उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था। इसी परिवार में बुधवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई। इस पर संस्था ने पूर्व में लिए गए निर्णय के आधार पर युवक की नमाज-ए-जनाजा नहीं पढ़ाए जाने और गांव के कब्रिस्तान में कब्र के लिए जगह देने का विरोध कर दिया।

मृतक के स्वजन गुहार लगाते रहे। इस पर गांव में फिर से पंचायत हुई। संस्था के पदाधिकारी शाहनवाज खान ने बताया कि ग्राम प्रधान सादिक रहमान और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक के परिवार से नशे से संबंधित गतिविधियों में शामिल नहीं रहने का लिखित आश्वासन लिया गया है इसलिए सामाजिक बहिष्कार वापस लिया गया है।

उन्होंने बताया कि नशे की रोकथाम को लेकर सभी ग्रामीण एकजुट हैं। वे हर उस व्यक्ति का बहिष्कार करेंगे जो नशा बेचने की इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल रहेगा। पंचायत में ग्राम प्रधान सादिक रहमान, अकरम, कासम, आबिद, प्रवेज अली, रियासत अली, राशदि अली, हैदर आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

रुरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें जल्द

TAGGED: Relatives promised to stay away from drugs, then gave two yards of land in the cemetery to bury the dead body.
Web Editor May 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए अधिशासी अभियंंता रंगे हाथ पकडे गए
Next Article मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह सचिव को दिया चारधाम यात्रा का अपडेट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड October 16, 2026
रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
उत्तराखंड October 16, 2026
फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
उत्तराखंड October 15, 2026
देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड October 15, 2026

Recent Posts

  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
  • रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
  • फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
  • देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
  • सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (13,748)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (13,505)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (12,813)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,182)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (11,818)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?