By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
Share
Notification Show More
Latest News
दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
उत्तराखंड
जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
उत्तराखंड
23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
उत्तराखंड
नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
Uncategorized
दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल
उत्तराखंड

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन घायल

Web Editor
Last updated: 2026/10/15 at 8:34 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Devpryag, 15 October2026। देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही वैगनआर कार ग्राम पाली में रिवर व्यू कैफे के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। दुर्गम रास्ते के चलते एसडीआरएफ ने दोनों मृतकों के शव राफ्ट के सहारे नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाए और पुलिस को सौंप दिए।

हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ ब्यासी की टीम उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर की टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीन घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद एसडीआरएफ ने वाहन में फंसे दोनों मृतकों के शव बाहर निकाले।

मृतकों में 72 वर्षीय महिला शामिल

हादसे में सत्येश्वरी देवी (72), निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, चमोली और कार चालक अनिल की मौत हो गई। वहीं, घायलों में उत्तम सिंह (33), निवासी लाडोली, रुद्रप्रयाग, टीशा रावत (18) और सुनीता देवी (45), निवासी बीना, रुद्रप्रयाग शामिल हैं।

एसडीआरएफ की टीम ने दुर्गम घटनास्थल से शवों को निकालने के बाद राफ्ट की मदद से नदी पार कराई। देवप्रयाग पहुंचने पर शव पुलिस को सौंप दिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272

जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी

23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न

दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

गंगनानी में दर्दनाक हादसा: भागीरथी में समाई इनोवा, चार की मौत, दो लापता

TAGGED: Devprayag Car Accident: Two Dead, Three Injured Meta Description: A car fel
Web Editor October 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सांपों और मगरमच्छों को हीटर से मिलेगी गर्मी
Next Article फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
उत्तराखंड November 10, 2026
जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
उत्तराखंड November 7, 2026
23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
उत्तराखंड November 7, 2026
नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
Uncategorized November 7, 2026

Recent Posts

  • दिवाली पर दून की हवा हुई पांच गुना जहरीली, घंटाघर का एक्यूआई 272
  • जवानों के त्याग से रोशन हैं देशवासियों के घरों के दीये: धामी
  • 23 साल बाद फिर बाहर आया जेनी कांड का जिन्न
  • नेलांग घाटी में फिर खिलने लगी दुर्लभ हिमालयन लिली, एक साल बाद 61 फीसदी पौधे सुरक्षित
  • दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को सौगात, डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,623)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,354)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,789)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,290)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,873)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?