By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: योगा ट्रेनर से दुष्‍कर्म के आरोप में चौकी इंचार्ज निलंबित
Share
Notification Show More
Latest News
बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
उत्तराखंड
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > योगा ट्रेनर से दुष्‍कर्म के आरोप में चौकी इंचार्ज निलंबित
उत्तराखंड

योगा ट्रेनर से दुष्‍कर्म के आरोप में चौकी इंचार्ज निलंबित

Web Editor
Last updated: 2024/05/31 at 5:09 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: देहरादून में पुलिस सब इंस्पेक्टर ने वर्दी को शर्मसार कर दिया। रायपुर थाना के तहत मयूर विहार पुलिस चौकी के इंचार्ज ने योगा ट्रेनर के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है साथ दी आरोपित को एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीड़ित महिला चोरी की रिपोर्ट लिखाने आई थी और फिर चौकी इंचार्ज ने उसे दोस्ती के जाल में फंसाया। फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया। राजपुर थाने में दर्ज मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भावना को सौंपी गई है। जबकि, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर की देखरेख में मामले की जांच की जाएगी।

राजपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला योगा सिखाती है। महिला ने पुलिस महानिदेशक सहित मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी नौकरानी ने ज्वेलरी बाक्स से 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। इस संबंध में राजपुर थाने में घर में चोरी संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता महिला योगा ट्रेनर है और वह विदेश से पढ़ी-लिखी हैं। योगा ट्रेनर का पति भी विदेश में रहता है। जिस समय यह चोरी की घटना हुई थी, उस समय दारोगा मनोज भट्ट चौकी प्रभारी कुठाल गेट थे। उनके पास यह विवेचना आई थी। विवेचना के दौरान 17 दिसंबर 2023 को चौकी प्रभारी मनोज भट्ट महिला को केस सिलसिले में नैनीताल ले गया और वहां होटल में कमरा बुक कर पुलिस का रौब झाड़ते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दारोगा लगातार उसे धमकी दे रहा था कि यदि घटना के बारे में उसने किसी को कुछ बताया तो वह केस की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं करेगा।

 दारोगा मनोज भट्ट को चौकी प्रभारी मयूर विहार बनाया गया तो उन्होंने मयूर विहार में एक फ्लैट किराए पर ले लिया। आरोप है कि यहां पर महिला को कई बार फ्लैट में जबरन बुलाया गया और पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने चौकी प्रभारी की पत्नी से बातचीत करनी चाही तो उसने भी गाली गलौज की। पीड़ित ने इस बारे में विदेश में अपने पति को पूरा हाल बताया। चौकी प्रभारी की धमकी से तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से भी की। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

You Might Also Like

बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि

अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश

मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 

2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल

रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

TAGGED: Outpost incharge suspended for raping yoga trainer
Web Editor May 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गुप्‍ता बंधुओं के घर पुलिस का छापा, प्रकरण पर ईडी की भी नजर
Next Article ऋषिकेश में गंगा में बहा दिल्‍ली से आया युवक, लापता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
उत्तराखंड November 27, 2026
अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
उत्तराखंड November 26, 2026
मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
उत्तराखंड November 24, 2026
2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
उत्तराखंड November 23, 2026

Recent Posts

  • बेटी ने संघर्ष और जनसहयोग ने लिखी पिता की रिहाई की कहानी, नौ साल बाद घर लौटे इंद्रमणि
  • अब 14 दिन पहले तय कर सकेंगे वॉट्सएप मैसेज भेजने का समय, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा संदेश
  • मोरी के पवाणी गांव में आग का तांडव, 32 मकान चपेट में, सीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश 
  • 2027 के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, हरिद्वार से देहरादून तक सियासी हलचल
  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,732)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,528)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,947)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,391)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,978)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?